• Wed. Sep 2nd, 2026

नाबालिक बालक के पास से 8 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स बरामद, पुलिस ने अभिरक्षा में लिया, कहां से लाया, पुलिस लगा रही पता

BySurendra Jain

Mar 26, 2025

खबर पक्की, 26 मार्च, रतलाम। जिले की कालूखेड़ा पुलिस ने एक नाबालिक बालक से 8 लाख रुपए कीमत की 80 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। पुलिस बालक को अभिरक्षा में लेकर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह यह ड्रग्स कहां से लाया।
एसपी अमित कुमार द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं क्रय विक्रय करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के लगातार निर्देश दिये जा रहे है। निर्देशो के पालन मे चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी कालुखेडा आनंद सिंह आजाद के द्वारा एमडी ड्रग्स बरामद करने की कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने मुखबीर सुचना पर रेल्वे अन्डर ब्रिज लसुडिया नाथी थाना कालुखेडा जिला रतलाम से एक विधि विरुद्ध बालक को एक प्लास्टिक की पारदर्शी थैली मे भरा मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा। जिसका वजन 80 ग्राम और किमती 8 लाख रूपये है। विधिविरूद्ध बालक के विरुद्ध थाना कालुखेडा पर धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । प्रकरण मे विद्धिविरुद्ध बालक से जप्त मादक पदार्थ के स्त्रोत के बारे मे पुछताछ जारी है।

You missed

error: Content is protected !!