खबर पक्की, 6 मार्च, रतलाम। ब्लॉक कांग्रेस ने गुरुवार दोपहर प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का डालूमोदी बाजार चौराहे पर पुतला दहन किया। पुलिस व कांग्रेसियों की बीच पुतले को लेकर छीनाझपटी हुई। पुतला दो टुकड़े में हो गया। कांग्रेसियों ने अलग अलग भाग में पुतला दहन कर दिया।
भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा 15 मार्च तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। मंत्री पटेल द्वारा जनता के आवेदनों लेकर भीख मांगने की प्रवृत्ति बताया था। जनता को भीख लेना बंद करने की बात कही थी। इसको लेकर कांग्रेस अब सड़क पर उतर गई है।
पुलिस ने लाठी से पुतले को बचाने की कोशिश की
जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉक स्तर पर गुरुवार को अलग अलग स्थानों पर मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया। पुतला लेकर आने पर पुलिस ने छीनने की कोशिश की। इस दौरान पुतले में आग लगा दी। फिर पुलिस ने अपनी लाठी से पुतले को बचाने की कोशिश की। पुतला दो हिस्सों में हो गया। एक हिस्सा कुछ दूरी पर जाकर जला दिया।
रतलाम के अलावा नामली समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता पारस सकलेचा, राजीव रावत, शैलेंद्र सिंह अठाना, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, कमरुद्दीन कछवाय आदि मौजूद रहे।
मंत्री प्रहलाद पटेल का फूंका पुतला : पुलिस से छीनाझपटी में दो भागो में बंटा; कांग्रेसियों ने अलग-अलग जलाया
