• Wed. Sep 2nd, 2026

कुएं में गिरा युवक, मौत : ग्रामीण पानी भरने पहुंचे तो दिखा शव, जेब से मिली शराब की बोतल

BySurendra Jain

Mar 6, 2025

खबर पक्की, 6 मार्च, रतलाम। जिले के बाजना में एक युवक के कुएं में गिरने से मौत हो गई। ग्रामीण सुबह जब कुएं से पानी लेने पहुंचे तो कुएं में युवक का शव दिखा। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान पंकज (28) पिता गौतम, जाति डोडियार, निवासी सालरापाडा के रूप में हुई है। युवक का शव बाजना पुलिस थाना अंतर्गत केलकच्छ चौकी के सालरापाडा गांव में सुबह देखा गया।
जेब से देशी शराब का क्वार्टर मिला
ग्रामीणों की मदद से शव को निकाला। फिर पीएम के लिए बाजना स्वास्थ्य केंद्र भेजा। बताया जा रहा है कि बुधवार रात गांव में मृतक के परिवार में कार्यक्रम था। रात को वहां से निकला। गांव के ही कुएं में गिर गया। मृतक की जेब से देशी शराब का क्वार्टर भी मिला है। पीएम के बाद दोपहर में शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बाजना थाना प्रभारी रंजीत सिंगार के अनुसार प्राथमिक जांच में युवक नशे की हालत में कुएं में गिरा है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

You missed

error: Content is protected !!