• Wed. Sep 2nd, 2026

डीईओ ऑफिस के बाहर एबीवीपी का प्रदर्शन : बोर्ड परीक्षाओं में मनमानी का आरोप, कहा- परीक्षा में नकल कराई जा रही

BySurendra Jain

Mar 3, 2025

खबर पक्की, 3 मार्च, रतलाम। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सरकारी स्कूलों में बिगड़ती व्यवस्था और बोर्ड परीक्षाओं में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सड़क पर धरना दिया।
एबीवीपी के जिला संयोजक सत्यम दवे ने बताया कि बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर मनमानी की जा रही है। कई परीक्षा केंद्रों पर 5 मिनट देरी से पहुंचने पर परीक्षार्थियों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जा रहा है, जबकि कई केंद्रों पर पेपर देरी से वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि नामली में 8वी एवं 5वी बोर्ड की परीक्षा में शिक्षक विद्यार्थियों को नकल करा रहे है। साथ ही श्रमदान के नाम पर विद्यार्थियों से स्कूलों में काम करवाए जाने का भी आरोप लगाया।
अभाविप पदाधिकारियों ने 7 मांगों के निराकरण का ज्ञापन जिला शिक्षा अधिकारी अनिता सागर को सौंपा। ज्ञापन सौंपने के पूर्व पदाधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के बाहर सड़क पर बैठ गए। हालांकि, ज्यादा देर नहीं बैठ पाए 5 मिनट में सभी उठ गए। इस दौरान एक एंबुलेंस को भी पदाधिकारियों ने रास्ता दिया। पदाधिकारियों ने डीईओ को चेतावनी दी है अगर विभाग ध्यान नहीं देगा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। डीईओ ने आश्वासन दिया।
यह समस्या बताई

  • जावरा के मॉडल स्कूल में 12 वी बोर्ड का प्रथम पेपर विद्यार्थियों को समय से 20 मिनट देरी से दिया गया, जिससे विद्यार्थियों को पेपर देने का पर्याप्त समय नहीं मिला।
  • रतलाम के सीएम राइज विनोबा नगर हायर सेकेंडरी परीक्षा केंद्र में समय से 5 मिनट लेट पहुंचने पर लगभग 20 विद्यार्थियों को 12 वी बोर्ड परीक्षा के प्रथम पेपर से वंचित रखा गया। जिसके जिम्मेदार केंद्राध्यक्ष है
  • शासकीय नवीन विनोबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाट की चौकी में श्रमदान के नाम पर विद्यार्थियों से काम करवाया जा रहा है।
  • नामली में 8वी एवं 5वी बोर्ड की परीक्षा में शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को नकल करवाई जा रही है।
  • जिले में ग्रामीण क्षेत्र शासकीय विद्यालयों के भवन की जर्जर स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।
  • शासकीय नवीन विनोबा उच्चतर माध्यमिक स्कूल में विद्यार्थियों को भौतिक विज्ञान विषय का वर्ष भर अध्ययन नहीं कराया। जिससे विद्यार्थी अध्ययन करे बिना ही परीक्षा दे रहे हैं।
  • जिले के प्राइवेट स्कूलों में फीस, किताबों और यूनिफॉर्म को लेकर चल रही मनमानी पर रोक लगाने की मांग की।

You missed

error: Content is protected !!