• Wed. Sep 2nd, 2026

शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में हज़ारो की संख्या में दौलत जाट पहलवान के नेतृत्व में निकलेगी सम्मान साफा (वाहन) रैली

BySurendra Jain

Feb 22, 2025

खबर पक्की, 22 फरवरी, रतलाम। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व के पूर्व जवाहर व्यायामशाला परिवार अम्बर ग्रुप द्वारा सम्मान साफा (वाहन) रैली का आयोजन किया जा रहा हैं। रैली कल रविवार को प्रात: 10 बजे जवाहर व्यायामशाला परिसर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होकर प्राचीन गढ़कैलाश महादेव मंदिर पर समाप्त होगी।
जवाहर व्यायामशाला परिसर में सुबह 10 बजे से शहर के आसपास क्षेत्र के तकरीबन 20 से अधिक साफा बांधने वाले उस्ताद युवाओं को साफा बांधेंगे। सम्मान साफा (वाहन) रैली जवाहर व्यायामशाला परिसर से प्रारंभ होकर सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, धानमंडी, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घासबाजार, चांदनी चौक, त्रिपोलिया गेट होकर श्री गढ़कैलाश मंदिर पर पहुंचेगी, जहां भगवान श्री गढ़कैलाश का अभिषेक और महाआरती कर महाप्रसादी का वितरित किया जाएगा।
जवाहर व्यायामशाला के संचालक दौलत पहलवान, सूरज पहलवान, अम्बर पहलवान, अभिषेक पहलवान, वैभव पहलवान, मयंक पहलवान, गौरव पहलवान, अमन पहलवान ने शहर की धर्मप्रेमी जनता और युवाओं से अपने इष्टमित्रों सहित बड़ी संख्या में पधारकर रैली को सफल बनाने का आग्रह किया है।

You missed

error: Content is protected !!