• Mon. Oct 26th, 2026

लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों द्वारा एमएसएमई मंत्री काश्यप का स्वागत

BySurendra Jain

Feb 20, 2025

खबर पक्की, 20 फरवरी, रतलाम। गत 18 फरवरी को डॉ. मोहन यादव कैबिनेट द्वारा एमएसएमई विकास नीति 2025, स्टार्ट अप नीति 2025 और एमएसएमई को औद्योगिक भूमि एवं भवन आवंटन तथा प्रबंधन नियम के प्रमुख संशोधन पारित किए जाने पर लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप का स्वागत किया। इन नीतियों से प्रदेश में औद्योगीकरण को तेज गति मिलेगी, नए रोजगारों का सृजन होगा और प्रदेश प्रगति की नई उड़ान भरेगा। राज्य की तस्वीर तो बदलेगी ही लघु और मध्यम उद्यमियों एवं युवाओं की तकदीर बदलने में मील का पत्थर साबित होगी। इन नीतियों में उद्यमियों एवं निवेशकों को अनेक आकर्षक रियायतें दी गई है।
स्वागत करने वालों में सर्वश्री अतीत अग्रवाल अखिल भारतीय सोशल मीडिया प्रमुख, विनोद नायर अध्यक्ष लघु उद्योग भारती भोपाल, श्रीमती रश्मी सचिव महिला इकाई, द्वारकाधीश सेठिया अध्यक्ष मध्य भारत जोन, श्रीमती उमा शर्मा सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल थे।

error: Content is protected !!