• Fri. Sep 4th, 2026

मुनिश्री प्रमाणसागरजी म.सा. के शंका समाधान कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप रहे मुख्य अतिथि, भोपाल के पंचकल्याणक स्थल पर हुआ आयोजन

BySurendra Jain

Feb 21, 2025

खबर पक्की, 21 फरवरी, रतलाम। आचार्य गुरु श्री विद्यासागरजी म.सा. के शिष्य मुनिश्री प्रमाणसागरजी म.सा. के भोपाल में आयोजित शंका समाधान कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं भोपाल के प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंत्री श्री काश्यप ने मुनिश्री को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया। वहीं दूसरी ओर समाजजनों द्वारा मंत्री श्री काश्यप का बहुमान किया गया। उक्त कार्यक्रम भोपाल के टीटी नगर स्थित पंचकल्याणक स्थल पर आयोजित हुआ। इसमें भोपाल सांसद आलोक शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
शंका समाधान कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाजजन मुनिश्री से आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ ही अपनी शंका बताकर उसका समाधान करते है। उक्त कार्यक्रम में मंत्री श्री काश्यप द्वारा भी अपनी शंका मुनिश्री के समक्ष प्रस्तुत की, जिस पर मुनिश्री ने उसका त्वरित समाधान किया। शंका समाधान का सीधा प्रसारण 140 देशों में होता है। मुनिश्री प्रतिदिन कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थितजनों की शंका का समाधान करते है। भावना योग के माध्यम से तन को स्वस्थ-मन को मस्त-आत्मा को पवित्र बनाने का यह अभिनव प्रयोग है। मुनिश्री प्रमाणसागरजी म.सा. के गुरू आचार्य गुरू श्री विद्यासागरजी म.सा. का करीब एक वर्ष पूर्व देवलोक गमन हो गय था। उनके अंतिम संस्कार में प्रदेश शासन की और से कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव स्थित धर्म नगरी डोंगरगढ़ पहुंचे थे और गुरूदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
मुनिश्री प्रमाणसागरजी म.सा. से कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की विशेष चर्चा
आचार्य गुरू श्री विद्यासागरजी म.सा. के शिष्य मुनिश्री प्रमाणसागरजी म.सा. से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं भोपाल के प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप ने विशेष चर्चा की। भोपाल के पंचकल्याणक स्थल पर मंत्री श्री काश्यप ने मुनिश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया और विभिन्न विषयों पर विचार रखे। इस दौरान धार्मिक और शैक्षणिक मुद्दों के साथ समाज से जुड़े कई प्रमुख बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। मंत्री श्री काश्यप ने तीर्थ पर्वराज सम्यक शिखरजी में मुनिश्री प्रमाणसागरजी की प्रेरणा से निर्मित हो रहे गुणायतन तीर्थ के संबंध में विशेष रूप से चर्चा कर अपने भाव व्यक्त किए।

You missed

error: Content is protected !!