• Fri. Sep 4th, 2026

गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा मंत्री काश्यप का स्वागत

BySurendra Jain

Feb 20, 2025

खबर पक्की, 20 फरवरी, रतलाम। डॉ. मोहन कैबिनेट द्वारा एमएसएमई विभाग की नीतियाँ पारित किए जाने पर गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विगत दिवस भोपाल में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। ये नीतियां प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी। स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने में भी इन नीतियों का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। जहॉं नए-नए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग प्रारंभ होंगे वहीं रोजगारों का सृजन भी होगा। स्वागत करने वालों में विजय गौर अध्यक्ष, मदनलाल गुर्जर उपाध्यक्ष, योगेश गोयल सचिव सहित रविंद्र शर्मा, अंकुर गुप्ता, जगदीश ममलानी, कमल उबरानी, बलराज सिंह, डी. जॉर्ज, हबीब हुसैन, पंकज बिन्द्रा, हरि चौकसे, मुकेश माथुर, स्पर्श द्विवेदी, अजय देवनानी और सुश्री दिव्या आदि शामिल थे।
एमएसएमई मंत्री काश्यप द्वारा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त
मोहन कैबिनेट द्वारा 18 फरवरी को एमएसएमई विकास नीति, स्टार्ट अप नीति और एमएसएमई को औद्योगिक भूमि एवं भवन आवंटन तथा प्रबंधन नियम के प्रमुख संशोधन मंजूर करने पर एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में तैयार की गई ये तीनों नीतियाँ प्रदेश के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। इससे प्रदेश की तस्वीर तो बदलेगी ही, यह लघु एवं मध्यम उद्यमियों की तकदीर बदलने में भी सहायक होगी। नई स्टार्टअप नीति से प्रदेश के युवाओं के आइडियाज को नए पंख लगेंगे, वही प्रदेश की प्रगति, समृद्धि और संपन्नता के नए द्वार भी खुलेंगे।

You missed

error: Content is protected !!