खबर पक्की, 20 फरवरी, रतलाम। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाका के एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्टेशन रोड स्वराज डाबी के नेतृत्व थाना स्टेशन रोड़ पुलिस टीम द्वारा 20 फरवरी को मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुए भक्तन की बावड़ी रोड रतलाम पर आरोपी विवेकानंद खंदारे को तीन बैग में अवैध शराब के साथ पकड़ा और बैग की तलाशी लेने पर उसमें मिली कुल 56 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब को जप्त किया और आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि वह उक्त शराब गोवा से शराब दुकानों से खऱीदता है एवं ट्रेन के माध्यम से गुजरात ले जाकर वहाँ बेच देता है।
जप्त मश्रुका : 48 नग क्वॉर्टर 50 एमएल रॉयल चेलेन्ज बांड के, 06 नग रॉयल चेलेन्ज ब्रांड की 02 लीटर वाली बोतल तथा 13 नग रियल च्वाईस ब्रांड एप्पल वोटका 750 एम एल, 29 नग रियल च्वाईस ब्रांड ओरेंज वोटका 750 एम एल, 24 नग माईलस्टोन वोटका 375 एमएल कुल 56.82 लीटर विदेशी शराब कीमती – 90,840/-रुपये।
सराहनीय भूमिका : निरीक्षक स्वराज डाबी थाना प्रभारी स्टेशन रोड़, उनि जितेंद्र कनेश, प्रधान आर मनीष यादव, आर धीरेन्द्र गोखले की सराहनीय भूमिका रही।
56.82 लीटर अवैध शराब तस्करी करते आरोपी को पकड़ा, गोवा से गुजरात जाकर कर रहा था शराब तस्करी
