• Thu. Sep 3rd, 2026

सैलाना विधायक द्वारा शराब वाहन रोकने का मामला, चालक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

BySurendra Jain

Feb 20, 2025

खबर पक्की, 20 फरवरी, रतलाम। सैलाना विधायक और उनके साथियों द्वारा परमिट से जा रही शराब वाहन को रोकने के मामले में अब वाहन चालक की शिकायत पर भी अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। ज्ञातव्य है कि कल सैलाना विधायक की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज किया था। विधायक ने मारपीट और गला दबाने का आरोप लगाया था।
वाहन चालक हिमांशु यादव ने रिपोर्ट की है कि वह साथी विकास परमार के साथ जावरा वेयरहाउस से परमिट की शराब लेकर केलकच्छ जा रहा था। तभी ग्राम छावनी झोडिया में तुफान वाहन के चालक ने सामने लाकर गाड़ी रोक दी। साईड से निकाल कर गाडी आगे बढ़ाई तो दो व्यक्ति मेरी गाडी पर लटककर वाहन रुकवाने लगे।
एक जीप चालक तेजी से वाहन लेकर मेरे आगे निकला और वाहन रोक दिया। ट्रक पर लटके दोनों लोगों ने मुझे व विकास को नीचे उतारा और कहा कि अवैध शराब ले जा रहे हो। चालक हिमांशु ने कहा कि परमिट की शराब है तो वे जबरदस्ती वाहन बगैर परमिट वाले रास्ते पर ले जाने लगे। अधिकारियों को फोन लगाने लगा तो फोन छिन लिया। बाद में फोन वापस दिया।
चालक के अनुसार उसने दूसरे रास्ते पर जाने से मना किया तो एक लड़के ने पीठ पर लकड़ी मारी। इसकी बीच तीन लडके आए और कालर पकड कर लात-घूसों से भी मारपीट करने लगे। इस दौरान विधायक कमलेश्वर डोडियार व उनका गनमैन आ गए। पांचों युवकों ने धमकाया कि रिपोर्ट की तो जान से खत्म कर देंगे। चालक रिपोर्ट में उसने कहा कि मैंने विधायक से कोई मारपीट नहीं की है।
विधायक के साथ वाले मेरा वीडियो बना रहे थे और जबरदस्ती बोल रहे थे कि तुमने हमको क्यों मारा। वो मुझे मारते मारते मेरा वीडियो बना रहे थे। पहले भी शराब की दो गाडी पकड़ी थी तब भी विधायक वहा पर उपस्थित थे। मेरे अधिकारी बोल रहे थे कि पहले भी दो गाड़ी रोकी थी, लोग रुपये पैसे मांगते है। अज्ञात लोगों के खिलाफ वीएनएस की धारा 126 (2), 296, 115(2), 351 (3). 225 43 (5) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

You missed

error: Content is protected !!