• Mon. Oct 26th, 2026

रिछा चांदा सचिव दिलीप जोशी निलंबित

BySurendra Jain

Feb 8, 2025

खबर पक्की, 8 फरवरी, रतलाम। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रृंगार श्रीवास्तव ने अपने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान वित्तीय अनियमितता पाई जाने पर ग्राम पंचायत रिछा चांदा के पंचायत सचिव दिलीप जोशी को निलंबित कर दिया है।
उल्लेखनीय की सीईओ जिला पंचायत द्वारा विगत दिवस निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पंचायत सचिव द्वारा जल जीवन मिशन की नगद राशि अपने पास रखते हुए जमा नहीं कराई जाकर पोर्टल पर एंट्री नहीं की गई है। राशि का कोई हिसाब नहीं बताने के कारण प्रथम दृष्टया अनियमितता होना पाया गया।

You missed

error: Content is protected !!