• Mon. Oct 26th, 2026

हादसा : तमिलनाडु के युवक की मौत: बाइक से ब्रेकर के पास बैलेंस बिगडऩे से ट्राले की चपेट में आया

BySurendra Jain

Feb 7, 2025

खबर पक्की, 7 फरवरी, रतलाम। शुक्रवार सुबह हादसे में तमिलनाडु के एक युवक की मौत हो गई। हादसा रतलाम से 5 किमी दूर रतलाम-सैलाना रोड स्थित बंजली फंटा की मुख्य सड़क पर हुआ। युवक का नाम आकाश (22) पिता चक्रवर्ती निवासी गांधी पुरम अमामपल्यम जिला सेलम तमिलनाडु था।
जानकारी के अनुसार, आकाश सुबह करीब 10.30 बजे रतलाम की ओर बंजली की तरफ बाइक क्रमांक रू॥ 25 ्र्रं 8658 से जा रहा था। उसी दौरान सैलाना की तरफ से ट्राला क्रमांक ष्ठष्ठ 01 छ्व 9761 आ रहा था। स्पीड ब्रेकर के पास बाइक सवार आकाश का बैलेंस बिगड़ा और वह ट्राले में ड्रायवर साइड के पीछे की पहिए में आ गया।
हादसे की सूचना मिलने पर थाना औद्योगिक क्षेत्र पहुंची। घायल को पास में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्राला जब्त कर लिया है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर ड्रायवर की तलाश की जा रही है। दोपहर में पीएम के बाद शव दोस्त को सौंपा। शव तमिलनाडु ले जाने की तैयारी की जा रही है।
बोरवेल एजेंट के यहां करता था काम
आकाश रतलाम में अपने दोस्त शंकर गोपाल निवासी तमिलनाडु के साथ रहता था। बोरवेल एजेंट राकेश पाटीदार निवासी धौंसवास की तिरुपति बालाजी बोरवेल पर काम अपने दोस्त के साथ काम करता था।
दोस्त शंकर ने बताया शुक्रवार सुबह 8 बजे मैं बंजली हवाई पट्टी के पास कॉलोनी में बोर का काम कर रहा था। साथ में दोस्त आकाश भी था। वह दूसरे पाईंट पर राजबाग में काम देखने गया। सुबह 10.30 बजे आकाश के फोन पर कॉल किया तो किसी दूसरे ने कॉल रिसीव कर एक्सीडेंट होने की जानकारी दी।
यह भी सामने आ रहा
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हादसे को लेकर एक और बात सामने आ रही है कि बाइक पर सवार आकाश पहले एक कार से टकराया था। बाइक का बैलेंस बिगडऩे के कारण वह ट्राले के नीचे आ गया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यहां तक पुलिस ने जो रिपोर्ट दर्ज की है उसमें भी कार का उल्लेख नहीं है। थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी वीडी जोशी ने बताया कि ट्राले की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। ट्राले को जब्त कर लिया है। कार से टकराने के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!