खबर पक्की, 7 फरवरी, रतलाम। जय भवानी ग्रुप श्री रिद्धि सिद्धि कार्यसिद्ध गणेश जी श्री दक्षिण पंचमुखी हनुमान जी मंदिर समिति डोंगरे नगर द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मधुभाव श्री हरिदासी गोवत्स हेमंत अग्निहोत्री श्री धाम वृंदावन के मुखारविंद से 20 से 26 फरवरी तक होने वाली श्री शिवमहापुराण का निमंत्रण पत्र सर्वप्रथम देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर पुष्पमाला पहनाकर निमंत्रण पत्र, पीले अक्षत सर्वप्रथम श्री रिद्धि सिद्धि कार्यसिद्ध गणेश, श्री दक्षिण पंचमुखी हनुमान जी, श्रीमनकामेश्वर महादेव,श्री तेजेश्वरमहादेव, श्री वीर तेजाजी महाराज, श्री अंजनी धाम हनुमान जी, श्री पूर्व मुखी हनुमान जी, श्री कार्य सिद्ध भैरव जी, श्री रुद्र पशुपतिनाथ महादेव, श्री कुंदकेश्वर महादेव, श्री शिवपंचायत मंदिर, श्री सत्यमुक्तेश्वर महादेव, श्री शनि देव के मंदिर पर भेंट कर आयोजन को सफ़ल बनाने की मंगलकामना की गई।
उक्त जानकारी समिति के नरेंद्र सिंह चौहान ने देते हुए बताया कि इस अवसर पर समिति के तेजमल सोनी, दिलीप सिंह चौहान, दशरथ सिंह पंवार, सुखदेव सिंह कुशवाह, रघुराज पांचाल, राजेश पांचाल, चिराग़ जायसवाल, शुभम डोई, श्री वंश डोडिया,दक्ष पंवार, श्री मति संतोष चौहान,श्री मति सविता सोनी, श्रीमति ज्योति चौहान, ज्योति शर्मा, श्रीमति वंदना पचौरी, श्रीमति अनु कुमावत, श्रीमति चांदनी राठौड़, श्रीमति अनु डोई, प्रियांशी पांचाल, खुशी चौहान, गोरी लक्ष्यकार, तेजस्वी चौहान, दिव्यांशी चौहान अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
देवी देवताओं के आव्हान के साथ ही श्री शिवमहापुराण कथा में आने का घर घर निमंत्रण के साथ पीले अक्षत देकर देंगे न्योता
