• Mon. Oct 26th, 2026

पुलिस द्वारा सटोरियों के विरुद्ध करवाई : 2 दिन में अवैध सट्टे के 2 अड्डे पर दबिश, 11 आरोपियों के विरुद्ध कारवाई, 78 हजार रुपए जप्त

BySurendra Jain

Feb 7, 2025

खबर पक्की, 7 फरवरी, रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में अवैध रूप से सट्टा संचालित करने वालों के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने के निर्देश दिए गए है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माणकचौक सुरेंद्र गडरिया के नेतृत्व में अवैध सट्टे के अड्डों पर दबिश देकर सटोरियों के धरपकड़ हेतु टीम गठित की गई। पुलिस को मुखबिर सूचना पर थाना माणकचौक अंतर्गत हरदेवलाला पीपली के पीछे मांडली के रस्ते पर राकेश के मकान में दबिश देकर 8 लोगों को सट्टा पर्ची लिखते पकड़ा।
नाम आरोपी : राकेश पिता रतनलाल राठौर उम्र 49 वर्ष निवासी भाटो का वास मंडली, किशोर पूरा कचरुलाल जोशी निवासी उम्र 54 वर्ष निवासी पुरोहित जी का वास रतलाम, दीपक उर्फ गोलू पिता राहुल सालवी उम्र 22 साल निवासी जाटों का वास रतलाम, रियाज उर्फ गुड्डू पिता अय्यूब पटेल उम्र 46 वर्ष निवासी ज्योति नगर रतलाम, दीपेश पिता नारायण राव उम्र 49 वर्ष दीनदयाल नगर रतलाम, शंकर पिता नंदा वसुनिया उम्र 50 वर्ष निवासी नयाखेड़ा धराड़, सद्दाम पिता अब्दुल वाजिद निवासी ओझाखली रतलाम, एजाज पिता फयाजुद्दीन चूड़ीगर उम्र 35 वर्ष निवासी तेजा नगर रतलाम।
मुखबिर सूचना पर लोहार रोड डी पी के पास सट्टे के अड्डे पर दबिश देकर आरोपी राहुल उर्फ छिलका पिया राधेश्याम राठौर उम्र 32 वर्ष निवासी हिम्मत नगर रतलाम को मोबाइल के माध्यम से सट्टा करते पकड़ा। आरोपी से मोबाइल जप्त कर जांच में लिया गया। आरोपी के पास से मिले मोबाइल एवं सट्टा पर्ची के आधार पर दो व्यक्तियों अजय उर्फ टिफिन एवं फजल कुरैशी को आरोपी बनाया है।
जप्त सामग्री : 42,150 रुपए नगद, 1 मोबाइल फोन, एक स्कूटी,
सराहनीय भूमिका : निरीक्षक सुरेंद्र गडरिया, ए एस आई शिवनाथ सिंह राठौर, एएसआई आई एम खान, प्र आर विकास बोरासी, प्र आर अमीरचंद, प्र आर हरिओम अकोदिया, प्र आर सरफुद्दीन, आर अविनाश मिश्रा, आर विक्रम, आर अभिषेक गिरी आदि की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!