खबर पक्की, 3 जनवरी, रतलाम। बसंत पंचमी के अवसर पर रतलाम का 373 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। रत्नपुरी स्थापना उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार जय रतलाम रैली निकाली गई ।
रत्नपुरी स्थापना उत्सव समिति संयोजक पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में वाहन रैली 10.30 बजे महलवाडा चौराहा से प्रारंभ हुई। नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए रैली नगर निगम चौराहे पर पहुंची, जहां महाराजा रत्नसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पूर्व महलवाडा स्थित मां पद्मावती मंदिर में चुनरी पुष्प चढ़ाकर रैली प्रारंभ की गई।
रैली में बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीति, व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। जय रतलाम का उदघोष के साथ युवा डीजे ढोल की थाप पर जय रतलाम के नारे के साथ केसरिया झंडो के साथ निकले। अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा से भी रैली का स्वागत किया गया।
जय रतलाम रैली में महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, भाजपा नेता महेंद्र कोठारी, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, पूर्व महापौर डॉ सुनीता यादें, पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक जैन चौटाला, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल, पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, पत्रकार शरद जोशी, श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष राजेश जैन, जवाहर व्यायामशाला के मयंक जाट, पहलवान वैभव, गौरव जाट, अशोक जैन लाला, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास कोठारी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक मनीष शर्मा, भाजपा नेता दिनेश राठौड़, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक यतेंद्र भारद्वाज, विद्यार्थी परिषद पूर्व छात्र नेता जयेश राठौर , भाजपा नेता झमक भरगट, पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, नीलेश गांधी, पवन सोमानी, सुनील सारास्वत, राजेश मूणत, गौरव त्रिपाठी, गौरव मूणत, इंदर लुनावत, विपुल मेहता मुकेश मेहता, बृजेश पितलिया आदि मौजूद रहे।
रतलाम स्थापना दिवस पर जय रतलाम के उदघोष के साथ धूम धाम से निकली रैली
