खबर पक्की, 3 जनवरी, रतलाम। नगर के ऐसे मध्यम एवं निम्न वर्ग के परिवार जो की मांगलिक व अन्य कार्यक्रमों हेतु मंहगे-मंहगे मांगलिक भवन व मैरिज गार्डन नहीं ले सकते है ऐसे परिवारों की सुविधा के दृष्टिगत विधायक सामुदायिक भवनों का निर्माण नगर के पृथक-पृथक क्षेत्रों में किया गया है।
उक्त उद्गार केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने मुखर्जी नगर, विरियाखेड़ी विधायक सामुदायिक भवन के लोकार्पण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। उन्होने कहा कि सामुदायिक भवनों के निर्माण से नागरिकों को काफी सुविधा हुई है अब वे अपने मांगलिक व अन्य कार्यक्रमों को सुविधाजनक रूप से अपने घर के निकट ही संपन्न कर पा रहे है।
उन्होने महापौर प्रहलाद पटेल व निगम परिषद की प्रशंसा करते हुए कहा कि 200 करोड़ से अधिक के विकास कार्य कर रतलाम नगर को नई दिशा दी है नगर का कोई भी क्षेत्र विकास कार्य से अछूता नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि मंत्री चेतन्य काश्यप ने नगर के मध्यम एवं निम्न वर्ग के परिवारों की आवश्यकता देखते हुए सामुदायिक भवनों के निर्माण का संकल्प लिया उनके द्वारा लिये संकल्प के चलते ही सामुदायिक भवनों का निर्माण हुआ है। उन्होने कहा कि अब सामुदायिक भवनों रख-रखाव नागरिकों की जिम्मेदारी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि मंत्री चेतन्य काश्यप व महापौर प्रहलाद पटेल ने एक और एक ग्यारह बनकर रतलाम नगर को नई दिशा दी है, आज पुरे नगर में विकास कार्य हो रहे हैं रतलाम अब बदला-बदला सा नजर आता है।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि रतलाम शहर में विकास की गंगा बह रही है जहां देखो वहां विकास कार्य हो रहे है यह सब मंत्री चेतन्य काययप व महापौर प्रहलाद पटेल की सकारात्मक सोच का परिणाम है। मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने स्वागत उदबोधन दिया।
प्रारंभ में केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला कोशाध्यक्ष जयवंत कोठारी, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, मनोहर पोरवाल, बलवंत भाटी, अनुज शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विनोद यादव, निलेश गांधी, नन्दकिशोर पवांर, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, अनिता कटारा, दिलीप गांधी, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामूभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद रणजीत टांक, श्रीमती शबाना, श्रीमती कविता चौहान, देवश्री पुरोहित, श्रीमती संगीता सोनी, क्षेत्रिय पार्षद प्रतिनिधि जयेश वसावा, पार्षद प्रतिनिधि शेरू पठान, गौरव त्रिपाठी, विजयसिंह चौहान के अलावा शिवम् राजपुरोहित, रामबाबु शर्मा सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
मंत्री काश्यप के संकल्प से ही सामुदायिक भवनों का निर्माण हुआ है : प्रहलाद पटेल, सामुदायिक भवन मध्यम व निम्न वर्ग की महती आवश्यकता : चेतन्य काश्यप, मुखर्जी नगर, विरियाखेड़ी सामुदायिक भवन का लोकार्पण संपन्न
