खबर पक्की, 3 फरवरी, रतलाम। बसंत पंचमी के अवसर पर रतलाम में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने अद्वितीय प्रदर्शन किया। इस अवसर पर, रतलाम की वीरांगनाओं ने शस्त्र कला कौशल प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. दिव्या पाटीदार, फार्मर मिसेज़ यूनिवर्स इंडिया एवं नोबल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की मध्य प्रदेश डायरेक्टर, इनविजीलेटर प्रीतांशु पटेल ने रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संस्थापक मुन्नालाल जी शर्मा, समिति की पूरी टीम तथा सभी महिलाओं वीरांगनाओं एवं सभी ट्रेनर्स जिन्होंने इतने दिन से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मेहनत की इस ऐतिहासिक क्षण पर बधाई दी।
कार्यक्रम दौरान, रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा आयोजित शस्त्र कला प्रदर्शन 2100 वीर वीरांगनाएं ने नोबल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका में अपना नाम दर्ज कराने में सफलता हासिल की, जो कि रतलाम के लिए एक गर्व का विषय है। रतलाम शहर इस तरह ऐसा शहर बन चुका है जहां सबसे ज्यादा वर्ल्ड रिकॉर्ड अलग-अलग विधाओं में प्रतिभाशाली लोगों ने बनाए हैं ।डॉ. दिव्या पाटीदार ने कहा, यह दिन हमारे लिए गर्व का क्षण है।
रतलाम की महिलाओं ने अपनी कला और साहस का प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि वे किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं। नजारा देखकर मन हर्षुल्लास से परिपूर्ण हो गया है शहर की स्थापना दिवस पर्व को हम सभी को इस तरह मनाना चाहिए जैसा हम हमारा जन्मदिन मनाया करते हैं ।समारोह में पधारे मुख्य अतिथि माननीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप , महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा , बीजेपी अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय जी एवं उपस्थित सभी गणमान्य ने वीरांगनाओं के इस प्रदर्शन की सराहना की और रतलाम की सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने के लिए उनकी मेहनत को मान्यता दी। इस प्रकार, बसंत पंचमी और स्थापना दिवस के इस अवसर ने रतलाम में एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया है।
