• Sun. Sep 6th, 2026

स्वास्थ्य अधिकारी, झोन प्रभारी व वार्ड प्रभारी पर 500-500 रूपये का जुर्माना, वार्ड 45 में प्रतिबंधित डिस्पोजल व पॉलीथीन का हो रहा था उपयोग

BySurendra Jain

Jan 23, 2025

खबर पक्की, 23 जनवरी, रतलाम। महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा नगर की सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 45 में प्रतिबंधित डिस्पोजल व पॉलीथीन का उपयोग पाये जाने पर स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह, झोन प्रभारी तरूण राठौड़ तथा वार्ड प्रभारी सुनील गौरन पर महापौर के निर्देशानुसार 500-500 रूपये का जुर्माना किया गया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि रतलाम शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाये जाने हेतु 16 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग अमले की बैठक के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी, झोन प्रभारी तथा वार्ड प्रभारी को निर्देशित किया गया था कि जिस क्षेत्र में प्रतिबंधित डिस्पोजल व पॉलीथीन का उपयोग व निर्माण पाया गया तो स्वास्थ्य अधिकारी, संबंधित झोन प्रभारी तथा वार्ड प्रभारी पर जुर्माना किया जायेगा। निर्देश के बाद भी निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 45 की दुकानों में डिस्पोजल व अमानक पॉलीथीन का उपयोग पाये जाने पर स्वास्थ्य अधिकारी, झोन प्रभारी व वार्ड प्रभारी पर जुर्माना किया गया।
अमानक पॉलीथीन व डिस्पोजल उपयोग करने पर 5 दुकानदारों पर जुर्माना
नगर को स्वच्छ बनाने हेतु अमानक पॉलीथीन व डिस्पोजल पूर्णत: प्रतिबंध के बाद भी ऐसे दुकानदार जो कि अमानक पॉलीथीन व डिस्पोजल का उपयोग कर रहे है उन पर महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत 5 दुकानदारों से अमानक पॉलीथीन व डिस्पोजल जब्त किये जाने के साथ ही जुर्माने की कार्यवाही की गई।
नगर निगम द्वारा उंकाला रोड, दिलीप नगर, अशोक नगर के 5 दुकानदारों से डिस्पोजल व 8 किलो अमानक पॉलीथीन जब्त की जाकर दुकानदार भारत व चिलीज रेस्टोरेंट पर 500-500, शिवा, बादल व लखन पर 250-250 रूपये का जुर्माना किया।
उक्त कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी राजेन्द्रसिंह पवांर, राकेश शर्मा, कृष्णा बैरागी, सुनील बैरागी आदि उपस्थित थे।

Related Post

जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड मार्ग निर्माण में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं : कलेक्टर, शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें, कार्रवाई पर बचाव की उम्मीद कलेक्टर से न रखें, कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर दिए सख्त निर्देश
न्यूसेंस एलिमेंट से सख्ती से निपटें, माहौल बिगाडऩे वालों पर तत्काल मुकदमा दर्ज करें : कलेक्टर , गुंडा तत्वों को बॉन्ड ओवर कराएं, उल्लंघन करने वालों को जेल भेजने की कार्रवाई करें, कलेक्टर एवं एसपी ने त्योहारों को लेके कानून व्यवस्था की बैठक कर दिए सख्त निर्देश
खेत के मकान का ताला तोड़कर सोयाबीन चोरी, तीन दिन में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 7 बोरी सोयाबीन और चोरी में प्रयुक्त टेम्पो बरामद; दो आरोपी फरार

You missed

error: Content is protected !!