• Wed. Oct 28th, 2026

पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता अभियान तहत रैली निकाली

BySurendra Jain

Jan 21, 2025

खबर पक्की, 21 जनवरी, रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय द्वारा हमराह यातायात पुलिस बल सूबेदार अनोखीलाल परमार, राजेन्द्र सिह हंस, आर. एस. डावर, लक्ष्मण सिह, महेश वाघेला, सुबेदार सिह सेंगर, भगतसिह , अजय चौहान, राहुल सिह के सडक सुरक्षा माह-2025 परवाह थीम के तहत नाहर ग्लोबल स्कूल रतलाम के लगभग 300 छात्र-छात्राओ द्वारा पैदल रैली एवं नुक्कड नाटक के माध्यम से आमजन तक सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने सम्बंधी जागरुकता जैसे दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करे, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बिठाये, शराब पीकर वाहन न चलाये, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, चार पहिया वाहन चलाते समय सिट बेल्ट का उपयोग करे, चार पहिया वाहन में अपारदर्शी फिल्म न लगाये, वाहन के कागजात साथ रखने आदि संदेश के साथ पैदल रैली सैलाना बस स्टेण्ड से प्रारम्भ होकर दोबत्ती होते हुए रैली का समापन घौडा चौराहा पर किया गया। जहॉ नाहर ग्लोबल स्कूल रतलाम के छात्र-छात्राओ द्वारा नुक्कड नाटक के माध्यम से सडक दुर्घटनाओ में कमी लाने एवं यातायात नियमों के पालन करने हेतु आमजन को जागरुक करने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओ द्वारा अच्छी प्रस्तुती दी गई।

You missed

error: Content is protected !!