• Thu. Sep 10th, 2026

भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने रतलाम के नवीन कार्यालय भवन हेतु भूमि की रजिस्ट्री कराई, जिला कार्यालय मे किया संविधान गौरव दिवस और मन की बात मे सहभागिता का आह्वïान

BySurendra Jain

Jan 13, 2025

खबर पक्की, 13 जनवरी, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के नवीन कार्यालय भवन का अब जल्द ही निर्माण हो सकेगा। सोमवार को प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने रतलाम आकर कार्यालय की भूमि हेतु रजिस्ट्री कराई और बाद मे जिला कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को रजिस्ट्री सौंप दी। उन्होंने जिला कार्यालय मे भाजपा मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की। इसमें संविधान गौरव दिवस व मन की बात कार्यक्रम मे कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान् किया।
भाजपा के सर्वसुविधा युक्त कार्यालय भवन हेतु शहर के प्रतापनगर क्षेत्र में 1 बीघा से अधिक भूमि क्रय की गई है। इस भूमि की रजिस्ट्री हेतु भाजपा मुख्यालय ने प्रदेश महामंत्री सबनानी को अधिकृत किया था। उन्होंने रतलाम के जिला पंजीयक कार्यालय में रजिर्स्ट्री कराई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं मंडल अध्यक्ष नीलेष गांधी उपस्थित रहे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश महामंत्री श्री सबनानी ने रजिर्स्ट्री सम्पादन के बाद पैलेस रोड़ स्थित जिला कार्यालय मे बैठक ली। इसमें कार्यालय के नए भवन हेतु क्रय की गई भूमि की रजिस्ट्री जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय को प्रदान की गई। इस दौरान जिला सह निर्वाचन अधिकारी बजरंग पुरोहित , संविधान गौरव दिवस व मन की बात के प्रभारी जिला महामंत्री निर्मल कटारिया मंचासीन रहे।
बैठक में श्री सबनानी ने कहा कि संविधान की 75वीं गौरवशाली यात्रा पर भाजपा संविधान गौरव अभियान के तहत् कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। सभी कार्यक्रमों मे कार्यकर्ता उपस्थित होकर गौरव पूर्ण संविधान की भावनाओं को जन-जन तक पहुंचाए। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी मन की बात कार्यक्रम मे भी अधिक से अधिक जन सहभागिता होनी चाहिए। श्री सबनानी ने कहा कि संगठन पर्व के तहत् चुनाव की प्रक्रिया जिले मे जल्द ही पूर्ण हो जायेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.सुमेर सिंह सोलंकी द्वारा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की जायेगी। बैठक के आरंभ ने भारत माता एवं भाजपा के पितृ पुरुष पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया आभार संविधान गौरव दिवस टोली के सहसंयोजक जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी ने माना। सहसंयोजक शैलेन्द्र सिंह सिसोदिया, ओमप्रकाश बोरिया एवं मंडल अध्यक्ष व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!