• Wed. Oct 28th, 2026

अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 45 बदमाशों का जिलाबदर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया

BySurendra Jain

Jan 6, 2025

खबर पक्की, 6 जनवरी, रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले मे लोक शांति बनाये रखने, आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण बनाए रखने, हिंसक गतिविधियों को हतोत्साहित करने व क्षेत्र की सुरक्षा आदि की दृष्टि से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त, विभिन्न आपराधिक प्रवृत्ति वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से कलेक्टर के समक्ष जिलाबदर प्रतिवेदन प्रस्तुत किए गए। पिछले तीन माह में थाना माणकचौक के 03, थाना स्टेशन रोड के 03, थाना आई ए रतलाम के 07, थाना डीडी नगर के 02, थाना बिलपांक के 01, थाना नामली के 06, थाना जावरा शहर के 04, थाना आई ए जावरा के 05, थाना बड़ावदा के 01, थाना आलोट के 01, थाना ताल के 01, थाना बरखेड़ा कला के 01, थाना सैलाना से 02, थाना सरवन से 01 एवं थाना पिपलौदा के 07 कुल 45 आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशो को जिलाबदर करने हेतु प्रतिवेदन माननीय कलेक्टर महोदय को प्रेषित किए गए है।
1 अक्टूबर से अभी तक रतलाम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के कुल 45 आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशो को जिलाबदर करने हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है।

You missed

error: Content is protected !!