• Wed. Oct 28th, 2026

शासकीय कर्मचारी पोर्टल पर अपना समग्र आईडी अपडेट करें अन्यथा जनवरी का वेतन नहीं मिलेगा

BySurendra Jain

Jan 6, 2025

खबर पक्की, 6 जनवरी, रतलाम। मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग के निर्देशानुसार सभी नियमित शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों का आईएफएमआईएस पोर्टल पर समग्र आईडी अपडेट किया जा रहा है। जिला कोषालय अधिकारी श्री रमेश मौर्य ने बताया कि सभी शासकीय कर्मी पोर्टल पर अपना समग्र आईडी समय सीमा में अपडेट कर लेवे जिससे आगामी वेतन आहरण आधार बेस्ड भुगतान प्रणाली से हो सके। कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने निर्देशित किया है कि अपडेट नहीं करने पर जारी माह जनवरी का वेतन आहरण नहीं किया जाएगा।
सभी शासकीय सेवक अपना समग्र आईडी आईएफएमआईएस पोर्टल पर एंप्लोई सेल्फ सर्विस प्रोफाइल के माध्यम से अपनी समग्र आईडी प्रविष्टि कर सत्यापित करें। पोर्टल में समग्र आईडी की प्रविष्टि से पूर्व शासकीय सेवक अपनी समग्र आईडी का पंजीयन कर समग्र पोर्टल के माध्यम से अपने आधार से लिंक करवाएं। जिस बैंक खाते में वेतन आहरण होता है उसे खाते को आधार से लिंक करवाएं ताकि वेतन आहरण में कोई समस्या नहीं आए।

You missed

error: Content is protected !!