खबर पक्की, 6 जनवरी, रतलाम। सोमवार सुबह अचानक मौसम से बदल गया और कोहरा छा गया। सुबह 8 बजे सूरज आसमान से निकला। फिर कुछ ही देर में बादलों के ओट में छुप गया और कोहरा छाया गया। एक बार फिर सर्द हवाओं के साथ कोहरे ने ठंड का अहसास करा दिया। पिछले 24 घंटे में पारे में 3 डिग्री पारे की कमी आई है।
पिछले तीन चार दिनों से तेज धूप बनी हुई थी। रविवार को मौसम खुला था लेकिन आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा था। सोमवार सुबह आसमान साफ था। सूरज भी निकला। 8 बजे बाद मौसम अचानक से बदल गया। कोहरे के साथ ठंड ने अपना असर फिर से दिखा दिया। मौसम विभाग ने 6 जनवरी से ठंड के बढऩे की आशंका जताई थी और इसका असर आज सुबह देखने को भी मिला।
पारे में आएगी गिरावट
मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव के अनुसार अभी उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी है। इस वजह से बर्फीली हवा प्रदेश में आएगी। जिसकी रफ्तार तेज होने से यह ठंड का असर बढ़ाएगी। मंगलवार से दिन व रात के पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
बर्फबारी से हुआ ठंड का असर
जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी होने से सर्द हवाओं का रुख प्रदेश में हो चुका है। रविवार को 12.6 किमी की ऊंचाई पर 240 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम चलती रहीं। इस कारण ठंड का असर है। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी। जिससे हवा की रफ्तार तेज होगी और प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी माह में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा।
दिन के पारे में आई कमी
दिन व रात के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को अधिकतम पारा 3 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री बढ़ा। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर सोमवार सुबह मौसम में बदलाव आने से पारे में कमी आने की संभावना है।
बदला मौसम, कोहरा छाया : ठंड ने फिर दी दस्तक, अधिकतम तापमान 3 डिग्री तक हुआ कम
