• Wed. Oct 28th, 2026

सड़क दुर्घटना के पीडि़त की सहायता करने वाले को दिया जाएगा पांच हजार रुपए का पुरस्कार

BySurendra Jain

Jan 6, 2025

खबर पक्की, 6 जनवरी, रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय के निर्देशन में थाना यातायात रतलाम द्वारा गुड सेमेरिटन योजना के प्रभावि कार्यान्वयन एवं व्यापक प्रचार प्रसार हेतु सडक दुर्घटनाओ में पीडित/घायल व्यक्ति को मदद कर एम्बुलेंस द्वारा तत्काल अस्पताल पहुचाने वाले नेक व्यक्ति को शासन द्वारा 5000/-रुपये के नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत किये जाने के संबंध में शहर रतलाम के विभिन्न चौराहो पर जागरुकता अभियान चलाया जाकर आमजन को सडक दुर्घटनाओ में पीडित/घायल व्यक्ति की मदद करने हेतु जागरुक किया गया साथ ही शहर के मुख्य स्थानो नमकीन कलस्टर करमदी रोड, सालाखेडी बायपास, कृषिमंडी मेन गेट, घोडा चौराहा, गर्ल्स कालेज तिराहा, बंजली तिराहा, ईफ्का फैक्ट्री के सामने, पंचेड फंटा एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर योजना से संबंधित बडे-बडे होर्डिंग/फ्लैक्स लगाये गये।

You missed

error: Content is protected !!