• Sun. Sep 13th, 2026

नामली तहसील में लोकायुक्त का छापा 15000 की रिश्वत लेते पकड़ा

BySurendra Jain

Jan 2, 2025

खबर पक्की : 2 जनवरी रतलाम, पंचेड के किसान गणपत ने नामांतरण के एक मामले में ₹15000 की रिश्वत देते नामली तहसीलदार मनोज चौहान के बाबू प्रकाश परासिया को लोकायुक्त के माध्यम से पकड़वा दिया। वीडियो में वह साफ साफ कह रहा है इस मामले में बाबू ने बताया कि साहब ने पैसे का कहा है कि उसके मामले में सामने वाले का नामांतरण आवेदन खारिज करने के ₹50000 मांगे थे 40000 में मामला तय हुआ था 5000 वह पहले दे चुका था। और आज आया तो उसने बताया कि 15000 ही है तो बाबू ने कहा कि 15000 ही दे दो। तो उसने दराज में रख दिए और लोकायुक्त को इशारा कर दिया और लोकायुक्त ने तुरंत छापेमारी कर रंगे हाथों पकड़ लिया। ज्ञातव्य है कि खबर पक्की इस बारे में कुछ दिन पूर्व ही खबर लगा चुका है कि जिले में तहसील कार्यालय में भारी गोरख धंधा चल रहा है एक सैनिक द्वारा खरीदी जमीन का नामांतरण भी बगैर किसी आधार के खारिज कर दिया गया था जिसकी वजह से लोगों में भारी असंतोष है।

error: Content is protected !!