खबर पक्की : 2 जनवरी देवास, दृष्टि बाधित असहाय बच्चों के लिए कार्य करने वाली रतलाम की संस्था स्पंदन द्वारा देवास में मध्य प्रदेश दृष्टिहीन कन्या केंद्र के बच्चों की सहायतार्थ 28 दिसंबर को एक सुरमई संगीत संध्या का आयोजन रखा गया। यह कार्यक्रम
विक्रम सभा भवन जवाहर नगर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों के सहायतार्थ चेक व नगद मिला कर कुल 9 लाख10 रुपए इकट्ठे हुए। उक्त राशि कार्यक्रम समाप्ति उपरांत स्पंदन के मुख्य कर्ताधर्ता अचल शुक्ला द्वारा बलजीत सिंह सलूजा व मध्य प्रदेश दृष्टि बाधित कन्या केंद्र देवास के पदाधिकारीयो को प्रदान की गई। इस शानदार संगीतमय कार्यक्रम में अचल शुक्ला, एडीएम नीमच लक्ष्मी गामड़, संगीता जैन नरेश यादव व एडीएम देवास प्रवीण फुल पगारे द्वारा शानदार गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया गया और उपस्थित श्रोतागण वाह वाह कर उठे। इसमें कोरियोग्राफर मनोज भावसार द्वारा एक शानदार नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई और लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। कड़कड़ाती सर्दी में 3 घंटे चले इस कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रोताजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में रतलाम इप्का के वाइस प्रेसिडेंट नितिन तिवारी एसटीएफ इंदौर के डीएसपी राजेश चौहान, देवास महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के साथ गजरा गियर उद्योग के वाइस प्रेसिडेंट अमिताभ तिवारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्पंदन टीम के अतुल केसरवानी,अफजल खान, मदन कुमार, h m शर्मा, मुजाहिद हुसैन, रवि पुरोहित, अश्विन आचार्य व हेमंत ने पूरे कार्यक्रम का प्रबंध किया। इप्का लेबोरेटरी के वाइस प्रेसिडेंट व स्पंदन संस्था के संरक्षक दिनेश सियाल ने स्पंदन की पूरी टीम को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन अपने विलक्षण अंदाज में अलक्षेन्द्र व्यास द्वारा किया गया व आभार प्रदर्शन अफजल खान द्वारा माना गया।


