• Wed. Oct 28th, 2026

चेकिंग अभियान में पुलिस ने एक जिला बदर आरोपी सहित 3 लोगों को धारदार चाकू लेकर घूमते पकड़ा- 02 स्थानों पर अवैध शराब पकड़ी

BySurendra Jain

Dec 29, 2024

खबर पक्की, 29 दिसंबर, रतलाम। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर न्यू ईयर तक पुलिस का रात्रि कालीन चेकिंग अभियान जारी है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है, वहीं दो स्थानों से शराब भी पकड़ी है।
एसपी अमित कुमार द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं शहर में हुई चाकूबाजी की घटनाओं के दृष्टिगत सीएसपी एवं शहर के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में गश्त, पेट्रोलिंग करने एवं विशेष चेकिंग अभियान चलाकर गुंडे, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों की चैंकिंग कर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
इसी तारतम्य में सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शहर में रात्रि में बेवजह घूमने वालों, सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों, नशे में वाहन चलने वालों, होटल, लॉज, ढाबा की चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान बिती रात औद्योगिक क्षेत्र पुलिस टीम को एक जिलाबदर आरोपी को धारदार चाकू लेकर घूमते हुए पकडऩे में सफलता प्राप्त हुई है। चेकिंग के दौरान ही 02 अन्य लोगों को अवैध रूप से चाकू लेकर घूमते पकड़ा गया। संदिग्ध स्थानों पर
चेकिंग के दौरान ही दो अलग अलग स्थानों पर अवैध शराब बेचने वाले पर कारवाई की गई
महत्वपूर्ण भूमिका
उक्त जिला बदर, अवैध शराब व अवैध हथियार के मामले में आरोपीयो को पकडने मे थाना औघोगिक क्षेत्र रतलाम के थाना प्रभारी उनि वी.डी. जोशी, सउनि. गिरधारीलाल परमार, सउनि गोरचंद परमार, प्रआर. नौशाद, प्रआर. जितेन्द्रसिंह गौड, प्रआर. रितेश पाटीदार, प्रआर. गजेन्द्र शर्मा, आर. कान्हा, आर. कारूलाल, आर. पवन मेहता, आर. नरेन्द्रसिंह पंवार. आर. मयंक चौधरी, आर. महेन्द्रसिंह थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम का विशेष योगदान रहा।
रात को घूमने वालों को दी हिदायत
डॉट की पुल क्षेत्र से शुरू हुआ चेकिंग अभियान लक्ष्मण पूरा, गांधी नगर, जवाहर नगर मेन रोड होते हुए शहर के चारों थाना क्षेत्रों में पहुंच चेकिंग की। रोड व पान की दुकान, चाय की होटलों पर बिना कारण खड़े युवाओं के खड़े होने पर सवाल किए तो बहाने बनाने लगे। तब उन्हें हिदायत देकर बेवजह घूमने से मना किया। अगली बार दिखने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
पुलिस अधिकारियों ने शहर के अलग अलग हिस्सों में जाकर गुंडे बदमाशों के घर की तलाशी भी ली। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया बाइक पेट्रोलिंग की है। चेकिंग का अभियान लगातार चलता रहेगा।

You missed

error: Content is protected !!