• Wed. Oct 28th, 2026

गुर्जर समाज की प्रतिभाओं का होगा सम्मान, पदाधिकारियों की बैठक में हुआ निर्णय

BySurendra Jain

Dec 29, 2024

खबर पक्की, 29 दिसंबर, रतलाम। गुर्जर समाज जिला रतलाम की कार्यकारिणी गठन होने के बाद पहली बैठक रविवार को आयोजित हुई। जिसमें सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में समाज के हित के लिए आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
समाज के प्रवक्ता जयदीप गुर्जर ने बताया आगामी बसंत पंचमी पर समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें शिक्षा व खेल जैसे अन्य प्रमुख क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवक – युवती सम्मानित किए जाएंगे। जिले में गुर्जर समाज की कार्यकारिणी के गठन के बाद अब मार्च माह तक समाज में तहसील स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक में समाज अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र सिराधना गुर्जर, राहुल धभाई, दयाराम गुर्जर, भूपेंद्र गुर्जर, अशोक गुर्जर, अरविंद गुर्जर, दिग्विजय धभाई, राजवीर गुर्जर, निलेश गुर्जर, दशरथ गुर्जर, सुनील गुर्जर, पवन गुर्जर, गोपाल गुर्जर, विशाल गुर्जर मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!