• Wed. Oct 28th, 2026

भाजपा संगठन को गढऩे में ठाकरे जी का असीम योगदान : जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय

BySurendra Jain

Dec 28, 2024

खबर पक्की, 28 दिसंबर, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरूष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर शनिवार को पैलेस रोड़ स्थित जिला कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा संगठन को गढऩे में ठाकरे जी का असीम योगदान रहा है। भाजपा सरकार उनके बताए मार्ग पर चलकर प्रदेश को आगे बढ़ा रही है। आरंभ में श्रद्धेय ठाकरेजी के चित्र पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, जिला सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, भाजयुमों जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, भगतसिंह भदौरिया, धर्मेन्द्रसिंह देवड़ा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!