• Wed. Oct 28th, 2026

युवको ने सोशल मीडिया पर लिखा था- ‘अब तो हम करेंगे शहर में अपराधÓ, पुलिस ने खिला दी जेल की हवा, आज से न्यू ईयर तक रतलाम पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, 7 लोगों को धारदार हथियार के साथ पकड़ा, एसपी स्वयं उतरेंगे मैदान में

BySurendra Jain

Dec 26, 2024

खबर पक्की, 26 दिसंबर, रतलाम। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर जिले में साइबर पेट्रोलिंग की जा रही है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट्स लिखने वालों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। हाल ही में पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में समुदाय विशेष के दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। आज से न्यू ईयर तक रतलाम पुलिस का पूरे जिले में चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा। एसपी अमित कुमार स्वयं भी फिल्ड में उतरकर कार्रवाई करेंगे। इधर पुलिस ने पिछले 3 दिनों में 7 लोगों को धारदार हथियार के साथ भी गिरफ्तार किया है।
एसपी अमित कुमार ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान, हाल ही में की गई कार्रवाई और न्यू ईयर पर कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं से अवगत कराया।
पुलिस की साइबर पेट्रोलिंग
एसपी अमित कुमार के निर्देश पर पूरे जिले में पुलिस द्वारा साइबर पेट्रोलिंग कर सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट्स करने वालों के खिलाफ पुलिस एक्शन ले रही है। हाल ही में तीन युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा था कि-‘अब तो हम करेंगे शहर में अपराधÓ। साइबर पेट्रोलिंग टीम ने पोस्ट करने वाले तीन में से दो युवकों को तलाशा। एसपी के निर्देश पर युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है। एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।
आज से पुलिस का विषय चेकिंग अभियान
एसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा गुरुवार से न्यू ईयर तक पूरे जिले में विषय चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। एसपी स्वयं प्रतिदिन शाम को 6 से रात 10 बजे तक फील्ड में उतरकर कार्रवाई करेंगें। सभी थाना प्रभारियों को भी पूरे जिले में नाकाबंदी कर चेकिंग के निर्देश जारी किए गए हैं। रात के अलावा सुबह भी हथियारबंद पुलिस चेकिंग अभियान करेगी। इसके अलावा बैंक, एटीएम, धर्मशाला, होटल आदि की भी पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग की जाएगी।
3 दिन में सात लोगों को धारदार हथियार के साथ पकड़ा
शहर में पिछले कुछ दिनों में हुई चाकू बाजी की घटनाओं को भी एसपी अमित कुमार ने गंभीरता से लिया है। एसपी द्वारा सभी थाना प्रभारी को चेकिंग कर गुंडे, बदमाशों, असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
पिछले तीन दिन की चेकिंग में ही पुलिस ने 7 लोगों को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें स्टेशन रोड पुलिस द्वारा रेहान पिता जब्बार को चाकू लेकर घूमते पकड़ा गया। आई थाना पुलिस द्वारा लखन पिता चरण दास को चाकू लेकर घूमते पकड़ा गया। मानक चौक पुलिस द्वारा अनिल पिता कालूराम को चाकू लेकर घूमते पकड़ा गया। डीडी नगर थाना पुलिस द्वारा समीर उर्फ मार्बल को तलवार के साथ पकड़ा गया। डीडी नगर पुलिस द्वारा ही आर्शिल पिता अब्दुल को तलवार के साथ पकड़ा गया। माणकचौक पुलिस द्वारा जीतू पिता रमेश चंद को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी तरह मानक चौक पुलिस द्वारा ऋतिक पिता उदय सिंह को भी चाकू के साथ पकड़ा गया।
न्यू ईयर पर सख्त रहेगी पुलिस व्यवस्था
एसपी अमित कुमार ने बताया कि न्यू ईयर पर कानून व्यवस्था को लेकर रतलाम पुलिस पूरी तरह एक्टिव है। जगह- जगह चेकिंग पॉइंट लगाए जाएंगे। तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। ढाबों और होटल पर शराब नहीं पीने दी जाएगी। हुड़दंग करने का वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। पूरे शहर में जेल वाहन घूमेगा।

You missed

error: Content is protected !!