• Wed. Oct 28th, 2026

छुïट्टी के दिन होने वाली मीटिंग में नहीं होंगे शामिल : रात्रिकालीन शिविर का भी बहिष्कार, रतलाम में पटवारी बोले- कार्यालय के समय में ही कार्य करेंगे

BySurendra Jain

Dec 26, 2024

खबर पक्की, 26 दिसंबर, रतलाम। जिले के पटवारी केवल कार्यालय के समय में ही कार्य करेंगे। कार्यालयीन समय के बाद व छुट्?टी के दिन होने वाली मीटिंग में शामिल नहीं होंगे। हल्कों पर आयोजित होने वाले रात्रिकालीन शिविर का भी बहिष्कार किया है। यह निर्णय पटवारियों ने प्रांतीय पटवारी संघ जिला शाखा रतलाम की बैठक में लिया है। बैठक गुलाब चक्कर परिसर में रखी गई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाटीदार ने की।
फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पटवारी नहीं करेंगे
पटवारी संघ के जिला मीडिया प्रभारी दिग्विजय जलधारी ने बताया बैठक में निर्णय लिया कि राजस्व महा अभियान 3.0 के तहत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पटवारी नहीं करेंगे। पटवारी केवल अपनी भूलेख आईडी से किसानों की ई केवाईसी का कार्य संपादित करेंगे। हलकों पर आयोजित रात्रिकालीन शिविरों का बहिष्कार किया जाएगा। कार्यालयीन समय के बाद अथवा अवकाश के दिनों में आयोजित मीटिंगों का भी बहिष्कार किया जाएगा। राजस्व महा अभियान में पटवारी बिना किसी दबाव के तनाव मुक्त होकर नियमानुसार कार्य करेंगे।
जिले की विभिन्न तहसीलों में पदस्थ पटवारियों की लंबित समयमान वेतनमान , वेतन-भत्तों के भुगतान , गोपनीय चरित्रावली लिखाए जाने के अलावा लंबित के भुगतान एवं हड़ताल अवधि के वेतन का भुगतान कराने को लेकर संबंधित अधिकारी से चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रांतीय पटवारी संघ का वार्षिक जिला सम्मेलन सर्वसम्मति से माह अप्रैल- मई 2025 में आयोजित करने का निर्णय लिया। बैठक का संचालन दीपक राठौड़ ने किया। आभार जगदीश कसेरा ने माना। बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, समस्त अनुभाग अध्यक्ष, समस्त तहसील अध्यक्ष एवं जिले के पटवारी शामिल हुए।

You missed

error: Content is protected !!