• Wed. Oct 28th, 2026

दिनभर छाई रही धुंध, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, लगातार चौथे दिन नहीं निकली धूप

BySurendra Jain

Dec 25, 2024

खबर पक्की, 25 दिसंबर, रतलाम। लगातार मौसम बदल रहा है। बुधवार का दिन सुबह से सर्द भरा रहा, हल्की सर्द हवाओं के साथ दिनभर रहे कोहरे और धुंध ने ठिठुरन बढ़ा दी है। ठंड के कारण सड़कों पर आ?वाजाही भी कम है। लगातार चौथे दिन सूरज बादलों की ओट में छिपा हुआ रहा।
पिछले 24 घंटे में दोपहर के तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ौतरी हुई है। रात का तापमान -0.9 डिग्री बढ़ा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में मावठा गिरने की संभावना जताई है। बुधवार सुबह से हल्के कोहरे के साथ दिनभर ठंडी हवा चलने से लोगों को कंपकपाने वाली ठंड लगी।
सोमवार को दिन का तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और रात का 12.5 डिग्री रहा। वहीं मंगलवार को दिन का तापमान बढ़कर 25.5 और रात का 13.5 डिग्री हो गया है। बुधवार को तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
इसलिए बदला मौसम
मौसम विभाग, भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह के अनुसार ने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम बदल गया है। बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) एक्टिव है। वहीं, एक पाकिस्तान के ऊपर पश्चिम विक्षोभ एक्टिव है। 26 दिसंबर की रात में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इस वजह से प्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनेगा। 28 दिसंबर तक इसका असर बना रहेगा।

You missed

error: Content is protected !!