• Wed. Oct 28th, 2026

क्रिसमस पर्व को लेकर रोशन हुए गिरजाघर, समाजजनों ने गले मिल कहा- हैप्पी क्रिसमस-मैरी क्रिसमस

BySurendra Jain

Dec 25, 2024

खबर पक्की, 25 दिसंबर, रतलाम। क्रिसमस पर्व को लेकर ईसाई समाज में उत्साह है। मंगलवार रात 12 बजते ही सैलाना बस स्टैंड स्थित फर्स्ट चर्च व रेलवे कॉलोनी स्थित चर्च में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया। प्रभु का जन्म होते ही समाजजनों ने केक काटा, आतिशबाजी कर एक दूसरे को बधाई दी।
बुधवार सुबह सैलाना बस स्टैंड स्थित फस्र्ट चर्च पर क्रिसमस पर्व की प्रार्थना हुई। फादर सैमसन दास ने प्रार्थना कराई। सबसे पहले फादर ने समाजजनों से हाथ मिलाते हुए बधाई दी। समाजजनों ने एक दूसरे के गले मिल हैप्पी क्रिसमस… मैरी क्रिसमस कहा।
रंग बिरंगी रोशनी से सजे चर्च
क्रिसमस पर्व को लेकर फस्र्ट चर्च समेत रेलवे कॉलोनी चर्च को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। फस्र्ट चर्च में प्रभु यीशु की माता, पिता के साथ प्रभु यीशु के गौशाला में जन्म का जीवंत चित्रण करते हुए झांकी का निर्माण किया है समाजजनों ने अपने घरों को भी रोशनी से सजावट की है। मंगलवार रात प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के पहले चर्च में समाजजनों ने एकत्र होकर प्रार्थना की। रात 12 बजते ही प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव मनाया।
प्रार्थना के बाद बधाईयों का दौर शुरू
रतलाम के फस्र्ट चर्च में बुधवार सुबह 9 बजे से 11 बजे तक क्रिसमस पर्व की प्रार्थना हुई। इसके बाद समाजजन एक दूसरे को गले मिल हैप्पी क्रिसमसज्मैरी क्रिसमस कहते हुए बधाई का सिलसिला शुरू हुआ। देंगे। शाम को फिर चर्च में प्रार्थना होगी।
कांग्रेस ने दी बधाई
चर्च पर समाजजनों व फादर को बधाई देने शहर कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल भी पहुंचा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, महामंत्री राजीव रावत, सतीश पुरोहित, बसंत पंड्या ने बधाई दी। शहर के रेलवे कॉलोनी में स्थित चर्च में भी समाजजनों ने एक दूसरे को बधाई दी।

You missed

error: Content is protected !!