खबर पक्की, 24 दिसंबर, रतलाम। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंड स्थापित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने और उनके कल्याण के लिए सतत प्रयास करने की शपथ भी दिलाई गई।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन की स्थापना के लिए नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता और पारदर्शिता, एवं जनकल्याण की भावना अनिवार्य है। सभी पुलिसकर्मियों ने यह शपथ ली कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ पालन करेंगे और प्रदेश में शांति और सुरक्षा को मजबूत बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
इस अवसर उपपुलिस अधीक्षक अजय सारवान, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भार्रावत, सूबेदार श्रीमती मोनिका ठाकुर, सूबेदार कैलाश बघेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित लाइन में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी तारतम्य में जिले के सभी थानों एवं चौकीयो पर भी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शपथ ग्रहण की गई।
रतलाम पुलिस ने सुशासन के लिए लिया संकल्प, पुलिस अधिकारियों ने ली शपथ, नागरिकों के जीवन स्तर सुधारने का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सदैव करेंगे प्रयास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं सभी थानों एवं चौकियों पर पुलिसकर्मियों द्वारा ली गई शपथ
