खबर पक्की, 24 दिसंबर, रतलाम। भोपाल 100 डायल द्वारा बताया गया कि ग्राम मेवासा में बद्रीलाल पिता मोहनलाल बागरी के घर किचन में रखी गैस की टंकी में आग लग गई है जो पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा किसी भी प्रकार की घटना की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर जाकर निदान करने के लगातार निर्देश दिये जा रहे है जो निर्देशो के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान एवं थाने के स्टाफ द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर किचन में रखी गैस टंकी जिससे गैस निकल रही थी और आग लगी हुई थी जो तत्काल घर के सभी सदस्यो एवं आसपास के लोगो को दुर कर गैस टंकी को गिले कम्बल से ढककर आग बुझाई एवं गैस टंकी को घर से बाहर निकालकर कुछ दुरी पर कुएं नुमा गड्डे मे डाला गया एवं फायर ब्रिगेड की मदद से गैस टंकी को ठंडा किया गया। साथ ही एचपी गैस एंजेसी के डिलर से सम्पर्क कर गैस टंकी की सम्पुर्ण गैस को निकलवाकर सुरक्षित रखवाया गया। जिससे थाना नामली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर किसी बडी अप्रिय घटना को घटित होने से रोकने में सफलता पाई।
विशेष भुमिका : निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान थाना प्रभारी नामली, प्रआर 917 कांतिलाल ओहरिया व पायलट 100 डायल चालक गजेन्द्रसिंह।
