• Wed. Oct 28th, 2026

सालो पहले बिछड़े देश-विदेश पहुंच गए विद्यार्थी मिले वरिष्ठजन के रूप में, एक दूसरे के लिए स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए ली विदाई

BySurendra Jain

Dec 23, 2024

खबर पक्की, 23 दिसंबर, रतलाम। श्री गुजराती समाज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतलाम के सन् 1970 से पहले के विद्यार्थियों का एक मिलन समारोह आयोजित किया गया। अनेक पूर्व छात्र जो अब वरिष्ठजन है और इंदौर, बड़ौदा, अहमदाबाद, मुंबई, नीमच, भीलवाड़ा, गुडग़ांव एवं नवसारी तथा विदेश में बस गए है, वे भी आए।
कार्यक्रम प्रात: 10 बजे रजिस्ट्रेशन एवं ब्रेकफास्ट के साथ शुरू हुआ। सभी ने स्कूल की वर्तमान स्थिति का निरिक्षण किया और अपनी पुरानी सुनहरी यादों को ताजा किया। इसके पश्चात सभी ने अपना अपना परिचय दिया। भोजन पश्चात मनोरंजक कार्यक्रम एवं हाऊसी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पूर्व शिक्षकों एवं जो साथीगण अब इस दुनिया में नहीं है उन्हें श्रृद्धांजलि हेतु दो मिनट का मोन रखा गया।
उपरोक्त जानकरी देते हुए हिम्मत गेलड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में 55 पूर्व छात्रों ने भाग लिया। जिसमें इंदौर से अशोक चौरडिया, सत्येन्द्र कारीवाला, राजेश सिंग, कन्हैयालाल मुणत, मैडम मनोरमा, विजय कटारिया, अमेरिका से हर्षद मेहता, सुधाकर पारीख एवं कनाडा से प्रदीप पारीख, अहमदाबाद से भरत भाई, मुंबई से मुकुल शाह, यशवंत त्रिपाठी, नीमच से मैडम मीना, भीलवाड़ा से मालपानी, गुडग़ांव से सुधीर गुप्ता सम्मिलित हुए। रतलाम से रवि डफरिया, सीरिल एडविन, कृष्ण नीमा, हिम्मत गेलड़ा, पारस सकलेचा, मोहन मोदी, सुभाष बाफना, रमेश खंडेलवाल, समरथ बोथरा, सुधीर गुप्ता, वीरेंद्र श्रीमाल, वीरेंद्र पोरवाल, कुसुम हरकावत, ओमप्रकाश जैन, नवनीत पटेल, सुरेश चोपड़ा, राजेंद्र मेहता, दिनेश माहेश्वरी, डॉ कीर्ति शाह, कांतिलाल कावडिय़ा आदि ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किशोर खिलोसिया, सुरेंद्र पोरवाल, अभय सुराणा एवं हर्षद मेहता के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर मिलन समारोह में सहभागिता करने वाले पूर्व छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। पूर्व छात्रों द्वारा स्कूल के लिए सहयोग राशि भी प्रदान की गई। सभी पूर्व छात्रों ने एक दूसरे के स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए विदा ली। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेंद्र पोरवाल द्वारा किया गया।

You missed

error: Content is protected !!