खबर पक्की, 15 दिसंबर, रतलाम। महिला अपराधों पर अंकुश लगाने एवं समाज मे महिलाओं के लिये सुरक्षित वातावरण निर्मित हो इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए रतलाम पुलिस की टीम द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनके सम्मान एवं उनकी उन्नति में बाधक समाज की कुरूतियों व कुप्रथाओं एवं कुविचारों को तोडऩे में पुरूष वर्ग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के दिशा-निर्देशन में रतलाम पुलिस की टीम द्वारा शहर की विभिन्न संस्थाओं को साथ लेकर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों एवं नगर सुरक्षा समिति सदस्यों के लिए जिम्मेदार मर्दानगी विषय पर एक दिवसीय सामुदायिक पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 15 दिसंबर को पुलिस कंट्रोल रूम रतलाम में किया गया।
कार्यशाला में अति पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, नीलम बघेल एसडीओपी सैलाना, सीएसपी सतेंद्र घनघोरिया, डीएसपी अजय सारवान महिला सुरक्षा टीआई पार्वती गौड़ महिला थाना व महिला शाखा की टीम, नगर सुरक्षा समिति सदस्यगण सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के दौरान महिला अपराधों की रोकथाम एवं समाज मे महिलाओं के लिये सुरक्षित व सम्मानजनक वातावरण निर्मित हो, इसके लिये पुलिस द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों – ‘सृजन-नई दिशा-नया गगनÓ अभिमन्यु अभियान, ऑपरेशन एहसास-गुड टच बेड टच, और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमो के बारें मे विस्तार से बताया गया। समाज मे ंलैगिंक भेदभाव क्या है और इसको कैसे मिटाया जाएं एवं महिलाओं के उन्नति में बाधक समाज की कुरूतियों व कुप्रथाओं एवं कुविचारों को तोडऩे में पुरूषों की भूमिका क्या हो आदि बातों पर चर्चा के साथ जिम्मेदार मर्दानगी हेतु क्या-क्या कर सकते है, पर भी विस्तार रूप से विचार विमर्श हुआ वीडियो फि़ल्म के माध्यम से जागरूक किया गया।
इस अवसर पर अति पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने कहा कि, जैसा कि कार्यक्रम के विषय ‘जिम्मेदार मर्दानगीÓ से ही स्पष्ट है कि, हमें इस प्रकार अपना आचरण व कर्तव्य निभाना है कि, जिससे हमारे समाज में महिलाएं अपने आप को सुरक्षित व सम्मानजनक महसूस करें। पुलिस तथा नगर सुरक्षा समिति के सदस्यगण समाज के प्रहरी है, तो समाज में हमें इस संबंध में जनचेतना लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। इस सेमीनार का उद्देश्य यह है कि यहां से हम यह भावना लेकर जाये कि महिलाओ के प्रति होने वाले अपराधों को रोकने तथा उनके लिये सुरक्षित व सम्मानजनक समाज निर्माण में अहम योगदान देकर हर संभंव प्रयास करेगें।
महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण निर्माण हेतु पुलिस द्वारा किया गया जिम्मेदार मर्दानगी विषय पर एक दिवसीय सामुदायिक पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं की सुरक्षा व उनके सम्मान एवं उनकी उन्नति में बाधक कारकों के प्रति जागरूकता लाने में पुरूष की भूमिका पर हुई परिचर्चा
