खबर पक्की, 15 दिसंबर, रतलाम। मध्यप्रदेश जन अभियान विकासखंड समन्वयक शैलेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व ग्राम का भ्रमण किया एवं गांव घर-घर जाकर योजना की जानकारी बताई। पात्र हितग्राही को योजना की विस्तृत जानकारी दी ओर विभागीय अधिकारी से बात करके गांव के लोगों की समस्या अवगत करवाई। गांव के लोगो को कौन कौन सी योजना का लाभ मिला यह जानकारी एकत्रित की।
जैविक कृषक, समाजसेवी विक्रम पाटीदार द्वारा विद्यार्थियों को जैविक कृषि कैसे करे ओर बाजार से रासायनिक दवाई की सब्जियों को उपयोग कम से कम करे और अपने घर, खेती में स्वयं की आहार की चीजों के लिए जैविक ओर प्राकृतिक रूप से उत्पाद करे, केचुआ खाद, जीवामृत बनाने की विधि के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था विले फाउंडेशन के संरक्षक पर्यावरण प्रेमी अशोक पाटीदार द्वारा पशु पक्षियों के लिए अपने निवास पर किए जा रहे जैविक कृषि के फल पौधों के बारे में जानकारी दी है।
विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधि शुभम पाटीदार, प्रत्यूष पाटीदार, परामर्शदाता आशीष यादव, मेघा, धनपाल शर्मा, हरीश सिलावट सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बिलपांक के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आदर्श गांव बिलपांक में नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने किया भ्रमण
