• Wed. Oct 28th, 2026

कलेक्टर पहुंचे जनकल्याण शिविर में, कार्रवाई का निरीक्षण किया

BySurendra Jain

Dec 12, 2024

खबर पक्की, 12 दिसंबर, रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम गुरुवार को रतलाम ग्रामीण में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अन्तर्गत आयोजित शिविर में पहुंचे। कलेक्टर ने शिविर में कार्रवाई का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री बाथम ने ग्राम आलनिया एवं बडोदिया में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव भी साथ थे।
कलेक्टर ने ग्राम बडोदिया में शिविर में प्राप्त आवेदन पत्रों एवं उनके निराकरण की समीक्षा की गई तथा पोर्टल पर प्राप्त आवेदन पत्रों की एंट्री की समीक्षा की। कलेक्टर ने ग्राम के पटवारी से बी-1 के वाचन एवं नामान्तरण प्रकरणों के निराकरण संबंधी ग्रामवासियों से चर्चा कर पटवारी को प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण के निर्देश दिए गए। कलेक्टर द्वारा ग्राम आलनिया में प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से चर्चा कर उनके अध्ययन स्तर को जाना, स्वच्छता संबंधी मार्गदर्शन दिया विद्यालय की प्रधान अध्यापिका को निर्देश दिए कि बच्चों की शिक्षा के साथ उनके स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई पर भी ध्यान दिया जाए। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से मध्यान्ह भोजन में प्राप्त होने वाले भोजन की भी चर्चा की गई।
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत आलनिया में आयोजित किए जा रहे शिविर का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदन पत्रों एवं उनके निराकरण के सम्बन्ध में संबंधित विभाग के कर्मचारियों से समीक्षा की। ग्राम पंचायत सचिव से कर वसूली की जानकारी प्राप्त की ग्रामवासियों से डीएपी खाद की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की ग्रामीणों से पेयजल उपलब्धता के बारे में चर्चा की राजस्व विभाग की समीक्षा में नामांतरण प्रकरणों एवं नक्शा सुधार तथा बंटवारा प्रकरणों को निर्धारित समयावधि में निराकरण के निर्देश दिए गए।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विवेक सोनकर, सेक्टर अधिकारी नवीन शुक्ला, खण्ड पंचायत अधिकारी कमलेश पापड़ीवाल द्वारा ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों के बारे में कलेक्टर को अवगत कराया गया।

You missed

error: Content is protected !!