• Wed. Oct 28th, 2026

किसान की करंट से मौत : पिकअप में मटर भरते समय हादसा, ग्रामीणों का आरोप खेतों में तार झूल रहे

BySurendra Jain

Dec 5, 2024

खबर पक्की, 5 दिसंबर, रतलाम। गांव दंतोडिय़ा में पिकअप वाहन में मटर भरते समय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों को जब पता चला तो तुरंत किसान को लेकर रतलाम मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुरुवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा।
बिलपांक थाना अंतर्गत दंतोडिय़ा निवासी किसान कुंदन (28) पिता राधेश्याम पाटीदार की 11केवी लाईट के तार से करंट लगने से मौत हो गई। घटना बुधवार शाम की है। किसान पिकअप में मटर के कट्टे भर रहा था। पिकअप में कट्?टे डालने के दौरान बिजली की बड़ी लाइन के तार की चपेट में आ गया। तार 12 फीट ऊंचाई पर थे। इसी दौरान करंट लग गया। गांव के लोगों को खबर मिलते ही खेत पर पहुंचे। किसान को रतलाम मेडिकल कॉलेज लेकर आए। किसान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुबह पीएम के बाद शव लेकर परिजन व ग्रामीण गांव पहुंचे।
दो छोटे-छोटे बच्चे
मृतक कुंदन की एक 5 साल की बेटी व 2 साल का बेटा व पत्नी है। घर में मां है। पिता राधेश्याम का वर्ष 2017 में निधन हो चुका है। कुंदन अपने परिवार का का एक मात्र सहारा था।
ग्रामीणों में आक्रोश
इस घटना के बाद ग्रामीणों ने एमपीईबी के जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गांव के सुरेश पाटीदार ने बताया कि खेतों में बिजली के तार काफी नीचे है। जिम्मेदारों को कई बार बोला गया। लेकिन कोई ध्यान नहीं देते। अगर जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं तो आंदोलन करेंगे। बिलपांक थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

You missed

error: Content is protected !!