खबर पक्की, 5 दिसंबर, रतलाम। आज गुरुवार को लोकायुक्त की टीम ने पंचेड़ निवासी आवेदक की शिकायत पर पटवारी रमेश चंद्र बैरागी को रंगे हाथ 40 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी ने सीमांकन के उपरांत पटवारी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बदले रिश्वत मांगी थी।
जानकारी के अनुसार आरोपी पटवारी रमेश चंद्र बैरागी ने आवेदक गोपाल उपाध्याय निवासी पंचेड से भूमि के सीमांकन उपरांत पटवारी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के एवज ५० हजार रूपये पहले और १० हजार काम होने के बाद देना तय हुआ था। जिसके बाद आवेदक गोपाल उपाध्याय की शिकायत पर आज गुरुवार को महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के निर्देशन और अनिल विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के मार्गदर्शन में डी एस पी सुनील तालान एवं राजेश पाठक सहित लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को 40,000/- रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
आरोपी पटवारी रमेश बैरागी के विरुद्ध धारा ७, भ्र्ष्टाचार निवारण अधिनियम १९८८(संसोधन २०१८ ) के अधीन प्रकरण दर्ज क़र विवेचना मै लिया गया। कार्यवाही पंचायत भवन पंचेड पर जारी है। प्रधान आरक्षक हितेश लालावत, आरक्षक संदीप कदम, श्याम शर्मा, इसरार खान, कमल पटेल सहित १० सदस्यों की टीम ने उक्त ट्रैप कार्य में भाग लिया।
