• Wed. Oct 28th, 2026

राजस्व महाअभियान में सीमांकन का लक्ष्य पूर्ण, नामांतरण के 1507 प्रकरण निपटाए

BySurendra Jain

Dec 3, 2024

खबर पक्की, 3 दिसंबर, रतलाम। राजस्व महा अभियान 3.0 में रतलाम जिले में तेजी से कार्य किया जा रहा है। सीमांकन का लक्ष्य अर्जित किया जा चुका है, नामांतरण के 1507 प्रकरणों का निपटारा किया जा चुका है जबकि लक्ष्य 2650 प्रकरणों का है। अभियान में नक्शा तरमीम, फार्मर रजिस्ट्री, आधार से खसरा लिंक जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।
अभियान के अंतर्गत कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों द्वारा गांव-गांव में कैंप लगाकर प्रकरणों का निपटारा किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों को घर बैठे उनके राजस्व कार्यो का निराकरण प्राप्त हो रहा है। अभियान में परंपरागत रास्ते भी चिन्हित किए जा रहे हैं। अब तक 26 रास्तों का चिन्हांकन किया जा चुका हैं, अभियान में साढ़े चार हजार से अधिक फार्मर रजिस्ट्री की जा चुकी है।

You missed

error: Content is protected !!