खबर पक्की, 26 नवंबर, रतलाम। नगर को अवैध नल कनेक्शनों से पूर्णत: मुक्त करने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा अवैध नल कनेक्शनधारियों से अपने नल कनेक्शनों को वैध कराने की पहल दिन प्रतिदिन रंग ला रही है जिसके तहत एक ही दिन में वार्ड 14 के 50 अवैध नल कनेक्शनधारियों ने अपने नल कनेक्शनों को वैध कराते हुए 3500 रूपये प्रति कनेक्शन के मान से 1.75 लाख की राशि निगम में जमा कराई। इस कार्य में वार्ड पार्षद श्रीमती मनीषा व्यास की सक्रिय भूमिका रही।
रतलाम नगर अवैध नल कनेक्शनों से पूर्णत: मुक्त हो इस हेतु महापौर परिषद की बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल ने अवैध नल कनेक्शन को वैध कराने हेतु समझौता राशि 5000 रूपये को कम करते हुए 2000 की ताकि अधिक से अधिक अवैध नल कनेक्शन वैध हो। अवैध नल कनेक्शनधारी महापौर प्रहलाद पटेल की पहल तहत अपने अवैध नल कनेक्शनों को वैध करा रहे है।
महापौर प्रहलाद पटेल की पहल पर नागरिक करा रहें है अवैध नल कनेक्शनों को वैध, वार्ड 14 के 50 अवैध नल कनेक्शनधारियों ने अपने नल कनेक्शनों को कराया वैध
