• Wed. Oct 28th, 2026

भारत के संविधान का नगर निगम सभागृह में मनाया अमृत महोत्सव, महापौर प्रहलाद पटेल ने संविधान की प्रस्तावना का किया वाचन, विद्यालयों में संविधान की प्रस्तावना का किया वाचन

BySurendra Jain

Nov 26, 2024

खबर पक्की, 26 नवंबर, रतलाम। भारत के संविधान को 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर निगम सभागृह में मनाये गये अमृत महोत्सव कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल ने प्रस्तावना, अधिकार तथा कर्तव्य का वाचन किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने प्रस्तावना का वाचन किया कि हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिको को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंण्डता सुनिश्चित् करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर 1949 ईस्वी (मिति मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी, संवत दो हजार छह विक्रमी) को एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं। इस अवसर पर भारत के प्रत्येक नागरिक के कर्तव्य तथा संविधान के मौलिक अधिकार का भी वाचन किया।
इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि अपने संविधान की रक्षा करें, देश की अखण्डता व प्रभुत्वता बनायें रखें साथ ही पर्यावरण की रक्षा करें।
निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने इस अवसर पर कहा कि भारत के संविधान को 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत किया गया था और यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था।
आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत पीएम स्वनिधी योजनान्तर्गत प्रथम चरण 10 हजार, द्वितीय चरण 20 हजार तथा तृतीय चरण 50 हजार का ऋण वितरण करने का उत्कृष्ट कार्य करने पर पर रविप्रकाश पाटीदार भारतीय स्टेट बैंक कलेक्टोरेट शाखा, राजेश्वर वर्मा इंडियन बैंक व वरूण कुमावत बैंक ऑफ बड़ौदा महापौर प्रहलाद पटेल, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, महापौर परिषद सदस्य दिलीप गांधी, अक्षय संघवी, रामुभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद श्रीमती शबाना, श्रीमती आयुषी पालीवाल, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, शेरू पठान, विजयसिंह चौहान व निगम अधिकारियों ने पुष्पमाला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। पीएम स्वनिधी के हितग्राही ईश्वर शर्मा ने इस अवसर पर अपना अनुभव साझा किया तथा प्रियेश पाटीदार को पेटीएम मशीन प्रदान की गई।
इसके अलावा नगर निगम द्वारा रतलाम पब्लिक स्कूल व डिवाईन मर्सी स्कूल में संविधान दिवस के अमृत महोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन कर संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर मौलिक कर्तव्य व मौलिक अधिकारो की जानकारी विद्यार्थी व शिक्षक-शिक्षिकाओं को दी गई।
कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर ने किया व आभार सहायक लेखाधिकारी जगदीश पांचाल ने माना।

You missed

error: Content is protected !!