खबर पक्की, 24 नवंबर, रतलाम। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना हेतु फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है। दिसंबर 2024 के उपरांत केवल फार्मर आईडी उपलब्ध होने पर ही योजना का लाभ हितग्राही को प्राप्त हो सकेगा। कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देश पर ने फार्मर रजिस्ट्री के लिए जिले में गांव-गांव में मुनादी की जाकर किसानों से अपील की जा रही है कि वे फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से करवा ले।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का निरंतर लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री बनाना अनिवार्य किया गया है। सर्वप्रथम अपने आधार से मोबाइल नंबर लिंक करें, उपरांत अपने नजदीकी सीएससी केंद्र अथवा गांव के पटवारी के माध्यम से फॉर्मर रजिस्ट्री करवा सकते हैं अथवा व्यक्ति स्वयं लिंक पर जाकर मोबाइल नंबर से रजिस्टर कर आधार ओटीपी के माध्यम से स्वयं भी फार्मर रजिस्ट्री कर सकते हैं।
एसएलआर श्री अभिषेक मालवीय ने बताया कि आगामी समय में फार्मर आईडी अन्य योजनाओं में भी अनिवार्य होगी। जिले के मैदानी अमले को निर्देशित किया गया है कि अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर किसानों की सहभागिता से फार्मर आईडी जनरेट करने की कार्रवाई पूर्ण करवाई जाए। फार्मर रजिस्ट्री का उद्देश्य है कि समस्त भू-धारियों के आधार लिंक्ड रजिस्ट्री तैयार करना है जिसमें भू-धारियों को एक अन्य फार्मर आईडी प्रदान किया जाएगा। फार्मर रजिस्ट्री के उद्देश्यो में योजनाओं का नियोजन, लाभार्थियों का सत्यापन, कृषि उत्पादों का सुविधाजनक वितरण, प्रदेश के समस्त किसानों को राज्य की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सम तथा पारदर्शी तरीके से प्रदान करने हेतु लक्ष्य निर्धारण एवं पहचान किसानों के लिए कृषि ऋण तथा अन्य सेवा प्रदाताओं के लिए कृषि सेवाओं की सुगमता शामिल है।
फार्मर रजिस्ट्री के लाभ अंतर्गत पीएम किसान सम्मान निधि योजना हेतु फार्मर रजिस्ट्री के अनिवार्यता की शर्त पूर्णता के साथ हितग्राहियों को लाभ प्राप्त करने में सुगमता रहेगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सैचुरेशन फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त करने में सुगमता, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद में कृषकों के पंजीयन में सुगमता तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु बार-बार सत्यापन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। फार्मर रजिस्ट्री का क्रियान्वयन पोर्टल पटवारी, स्थानीय युवा तथा किसान हेतु फार्मर रजिस्ट्री का क्रियान्वयन पोर्टल द्धह्लह्लश्चह्य://द्वश्चद्घह्म्.ड्डद्दह्म्द्बह्यह्लड्डष्द्म.द्दश1.द्बठ्ठ है। मोबाइल एप स्नड्डह्म्द्वद्गह्म् ह्म्ड्डद्दद्बह्यह्लह्म्4 रूक्क है, मोबाइल एप स्नड्डह्म्द्वद्गह्म् ह्यड्डद्धड्ड4ड्डद्म रूक्क ्रश्चश्च (स्थानीय युवा हेतु )के माध्यम से किया जाना है।
