• Wed. Oct 28th, 2026

महाराष्ट्र में भाजपा की प्रचंड जीत पर मंत्री चेतन्य काश्यप के जनसंपर्क कार्यालय पर मना जश्न

BySurendra Jain

Nov 23, 2024

खबर पक्की, 23 नवंबर, रतलाम। महाराष्ट्र में भाजपा की प्रचंड जीत पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के जनसंपर्क कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जमकर जश्न मनाया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। महाराष्ट्र में प्रचंड जीत को लेकर हर किसी के चेहरे पर अलग ही खुशी छलक रही थी।
इस मौके पर विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, मयूर पुरोहित, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, प्रहलाद राठौड़, रजनीश गोयल, नितिन लोढ़ा, मधु शिरोडकर, विवेक शर्मा, विपिन पोरवाल, राजेश माहेश्वरी, भूपेंद्र कावडिय़ा, जयेश वसावा, सोनू चौहान, संजय पांडे आदि मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!