• Wed. Oct 28th, 2026

सवा लाख से ज्यादा की ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, दो थाना क्षेत्र में हुई कार्यवाही, एनडीपीएस में मामला दर्ज

BySurendra Jain

Nov 21, 2024

खबर पक्की, 21 नवंबर, रतलाम। जिले में दो अलग अलग थाना क्षैत्र में अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तस्करी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से सवा लाख से ज्यादा की ब्राउन शुगर सहित अन्य सामग्री को जब्त करते हुए एनडीपीएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जाँच में लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचेड रोड मुकेश राठौर के मकान के सामने से आरोपी प्रेम गिरी पिता अमर गिरी जाति गौस्वामी नि. ग्राम नयापुरा को किया गया। आरोपी से एक प्लास्टिक की थैली मे भरा मादक पदार्थ रूष्ठ ड्रग्स मूल वजनी 08.66 ग्राम जिसकी अनुमानित किमती 85,000 रुपये आर्टीकल ्र व ब्राउन शुगर स्मैक पाउडर मूल वजनी 05.79 ग्राम अनुमानित किमती 18,000 रुपये, एक होण्डा स्कूटी रूक्क 43 रूष्ठ 6056 करीबन 25,000 रूपये, सैमसंग गैलैक्सी मोबाईल किमती करीबन 5,000 रुपये , नगदी 100 रूपये, कुल किमती 1,33000 रुपये जब्त किया गया।
इसी प्रकार दिनदयाल थाना क्षैत्र अंतर्गत आबकारी कम्पाउण्ड वेद व्यास कालोनी रोड, दरगाह से पास आरोपी रफीक पिता छोटे खाँ जाति कुरैशी निवासी सुभाष नगर, सज्जु उर्फ इमरान निवासी जैल रोड मेवातीपुरा जावरा दोनों से 12 ग्राम स्मेक कुल किमती 40, 000 रुपए से जब्त कर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You missed

error: Content is protected !!