खबर पक्की, 20 नवंबर, रतलाम। उज्जैन संभाग आयुक्त संजय गुप्ता ने बुधवार को रतलाम जिले के वन परिक्षेत्र शिवगढ़ में हार्टफुलनेस संस्था द्वारा संचालित गतिविधियों तथा सघन वन परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर राजेश बाथम, जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम मनीष जैन, जनपद सीईओ गोवर्धन मालवीय, संजीव रघुवंशी, डॉ. वी. शास्त्री आदि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि हार्टफुलनेस संस्था द्वारा ग्राम शिवगढ़ में 859 हेक्टेयर क्षेत्र में सघन वन क्षेत्र निर्मित किया जा रहा है।
संभागायुक्त ने क्षेत्र का भ्रमण कर हार्टफुलनेस संस्था द्वारा संचालित वानिकी एवं जल प्रबंधन कार्यों की सराहना की, इसे मॉडल प्रोजेक्ट के रूप में प्रस्तुत करने का सुझाव दिया। संभागायुक्त द्वारा वृक्षारोपण करते हुए मंगलम का पौधा रोपित किया गया। इस अवसर पर हार्टफुलनेस संस्था के जिला प्रभारी निलेश शुक्ला के साथ सुनील सोनी, जयदीप, के.वी सोनी, संजय चौधरी, मयूर त्रिपाठी, तरुण त्रिपाठी एवं अनिल तिवारी एवं वन विभाग से एसडीओ एस.आर. नरगेश एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी ए.के. नागोरिया और डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र राठौर भी उपस्थित थे।
संभाग आयुक्त ने जावरा तथा आलोट के मतदान केंद्रों पर निर्वाचक नामावली, संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया
उज्जैन संभाग आयुक्त संजय गुप्ता ने बुधवार को जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जावरा तथा आलोट के मतदान केंद्रों पर पहुंचकर निर्वाचक नामावली संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। बूथ लेवल अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान एसडीएम सुनील जायसवाल, त्रिलोचन गौड आदि उपस्थित थे।
संभाग आयुक्त ने आलोट के ग्राम भूतेडा के मिडिल स्कूल में मतदान केंद्र क्रमांक 19 तथा 20 में निरीक्षण किया। जावरा में शासकीय भगतसिंह कॉलेज में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 265 तथा 267 पर मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। मतदाता सूची में नवीन मतदाताओं को जोडऩे, घटाने, संशोधन की कार्यवाही से अवगत हुए।
संभाग आयुक्त ने शिवगढ़ में हार्टफुलनेस संस्था द्वारा संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया
