• Wed. Oct 28th, 2026

तीन कटटों मे भरा अवैध मादक पदार्थ और पीसने की मशीन को पुलिस ने किया बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

BySurendra Jain

Nov 20, 2024

खबर पक्की, 20 नवंबर, रतलाम। जिले की पुलिस को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने में एक और सफलता मिली है। तस्कर कटटों (बोरो) में भरकर 56 किलो 700 ग्राम डोडाचुरा और डोडाचूरा पीसने की मशीन ले जाते गिरफ्तार हुए है। पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जावरा औ. क्षैत्र पुलिस को मंगलवार शाम को मुखबिर से सुचना के आधार पर बावल रेवाडी हरियाणा होटल, महु नीमच फोरलेन जावरा पर नाकेबंदी करते हुए तीन आरोपी भुरालाल पिता भंवरलाल गुर्जर 36 वर्षीय निवासी अरनिया गुर्जर, थाना औ.क्षै. जावरा, दशरथ पिता उमराव सिंह गुर्जर 20 वर्षीय निवासी सदर, जसप्रीतसिंह पिता गुरमेलसिंह जाट सिख 36 वर्षीय निवासी चोंदा, थाना अमरगढ़, जिला मालेर कोटला, पंजाब को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी लेने पर तीनो कटटों मे कुल 56 किलो 700 ग्राम डोडाचुरा जिसकी कीमती 56,700 रुपये और डोडाचूरा पीसने की मशीन को बरामद किया। पुलिस ने तीनो आरोपियों के खिलाफ तस्करी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You missed

error: Content is protected !!