• Wed. Oct 28th, 2026

रॉयल कॉलेज खेल महोत्सव के दूसरे दिन छात्राओं के लिये आयोजित हुई खेल प्रतियोगिताएं

BySurendra Jain

Nov 19, 2024

खबर पक्की, 19 नवंबर, रतलाम। रॉयल ग्र्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में संचालित समस्त पाठ्यक्रमों का अन्तर कक्षाएं खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन रॉयल कैम्पस पर किया जा रहा है। रॉयल खेल महोत्सव के द्वितीय दिन छात्राओं के लिये योगा, खो-खो, सेक रेस, रिले रेस प्रतियोगिता में कई छात्राओं ने भाग लिया।
आयोजित इन प्रतियोगिताओं में लेमन स्पून रेस में बी.एससी की सुमन सोमानी प्रथम स्थान पर रही, 100 मीटर रेस में बी.फार्मा की टीना पाटीदार प्रथम स्थान पर रही, कुर्सी रेस में बीबीए की काजल कुशवाह प्रथम स्थान पर रही, रस्सी कूद में बी.एससी. की शिवानी चैहान प्रथम स्थान पर रही, योगा में बीबीए की योगिता डोडिया प्रथम स्थान पर रही तथा सेक रेस में बी.एससी की शिवानी चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्र्रुप प्रतियोगिताएं जैसे रस्सा-कशी में बी.एससी. की टीम विजेता रही, खो-खो में फार्मेसी की टीम विजेता रही साथ ही रिले रेस में बी.फार्मेसी की टीम विजेता रहीं।
कॉलेज प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि, रॉयल खेल महोत्सव (गर्ल्स) के खेल समन्वयक के रूप में प्राध्यापक दीपिका कुमावत एवं उनकी टीम के सदस्यगण रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्यगण डॉ मनीष सोनी, डॉ. प्रवीण मंत्री, डॉ. आर.के. अरोरा, डॉ. अमित शर्मा, जगदीश डूके, प्राध्यापकगण डॉ. आनन्द त्रिवेदी, प्रो. कपिल केरोल, प्रो. गजराज सिंह, प्रो. धर्मेन्द मकवाना, प्रो. शैलेन्द्र सिंह, प्रो. मृदुला उपाध्याय, प्रो. विनिता धाकड़, प्रो. नेन्सी धीमन, प्रो. गरिमा मिश्रा एवं प्रो. सुधा परिहार आदि उपस्थित रहें।

You missed

error: Content is protected !!